Skip to main content

Aaj Tak24x7

संदिग्ध परिस्थितियों मे युवती ने लगाई फांसी, मौत

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के अमवार चौकी अंतर्गत बघाडू गांव के बोलताकरम मे शनीवार की सुबह घर मे साड़ी के फंदे से लटकी किशोरी की शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार लक्ष्मी पुत्री अजय उम्र करीब 16 वर्ष निवासी बघाडू बोलताकरम है जो शनिवार की सुबह परिजनों द्वारा देखा गया की उनकी पुत्री घर में साड़ी के फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है,मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि रात्रि में परिवार के अन्य सदस्य शादी समारोह मे गये हुए थे। परिजन सुबह जब घर पहुंचे तो युवती को फांसी के फंदे से लटकते देख अवाक रह गए घर में कोहराम मच गया। इस घटना की जानकारी अमवार चौकी को दिये ,मौके पर पहुंचे अमवार चौकी इंचार्ज मखनराम ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजवा दिये| वहीं परिजनों ने इस घटना को हत्या की आशंका जताई है। चौकी इंचार्ज मखनराम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकता है कि मौत फांसी लगाने से हुई है या हत्या है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in