Skip to main content

Aaj Tak24x7

नेशनल लोक अदालत में जमा हुआ 3 करोड़ 80 लाख से अधिक का संपत्तिकर एवं जलकर

संपत्तिकर वसूली में ग्वालियर प्रदेश में रहा दूसरे स्थान पर

ग्वालियर दिनांक 10 मई 2025- प्रदेश भर में आयोजित नेशनल लोक अदालत में आज नगर निगम ग्वालियर द्वारा संपत्तिकर एवं जलकर में 3 करोड़ 80 लाख रुपए से अधिक की वसूली की है। संपत्तिकर वसूली में ग्वालियर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा।
उपायुक्त एवं सहायक यंत्री श्री ए पी एस भदोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशन में समस्त वसूली प्रभारी द्वारा कार्य करते हुए नगर निगम ग्वालियर ने संपत्ति कर वसूली में आज नेशनल लोक अदालत के दौरान नवीन जिला न्यायालय परिसर में नगर पालिक निगम ग्वालियर संबंधी प्रकरण का निराकरण करते हुये प्रथम रसीद माननीय जिला न्यायाधीश ग्वालियर श्री ललित किशोर द्वारा जारी की गयी।
आज दिवस में माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार आयोजित नेशनल लोक अदालत में नगर पालिक निगम ग्वालियर के द्वारा ग्वालियर के 1 से लेकर 66 वार्डों में सम्पत्तिकर के 1918 प्रकरणों का निराकरण किया गया। उक्त प्रकरणों का निराकरण करने पर 3 करोड़ 25 लाख रुपए से अधिक का सम्पत्तिकर प्राप्त हुआ। जिसमें ग्वालियर विधानसभा के अंतर्गत 451 प्रकरणों का निराकरण करते हुये 53.32 लाख रूपये सम्पत्तिकर प्राप्त हुआ। ग्वालियर पूर्व विधानसभा में सबसे अधिक प्रकरण संख्या 761 निराकृत किये गये एवं सबसे अधिक सम्पत्तिकर राशि 1.55 करोड रूपये ग्वालियर पूर्व विधानसभा में प्राप्त की गयी । इसी क्रम में ग्वालियर दक्षिण में 516 प्रकरण निराकृत कर 49 लाख से अधिक की राशि एवं ग्वालियर ग्रामीण में 190 प्रकरणों का निराकरण करते हुये 67 लाख रूपये सम्पत्तिकर प्राप्त हुआ। नगर पालिक निगम ग्वालियर के द्वारा जल प्रदाय के सभी कार्यालयों में लोक अदालत हेतु विशेष काउंटर जलकर वसूली हेतु आयोजित किये गये थे। जलकर के रूप में 917 प्रकरणों का निराकरण करते हुये 54 लाख 33 हजार रूपये राशि से अधिक जलकर प्राप्त किया गया। जिसमें अकेले मुरार उपखंड में ही 33 लाख 34 हजार रुपए वसूल किए गए। इस प्रकार नगर पालिक निगम ग्वालियर द्वारा नेशनल लोक अदालत अंतर्गत कुल 2835 प्रकरणों का निराकरण किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in