थाना जनकगंज पुलिस ने एक वाहन चोर को पकड़कर भैंस मण्डी के पास से चोरी गई मोटर साइकिल को किया जप्त
ग्वालियर। दिनांक 11.05.2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये।
वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक अतुल सोलंकी के द्वारा थाना बल की टीम को अप0क्र0 233/25 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई मोटर साइकिल के अज्ञात चोर की पतारसी कर पकड़े हेतु लगाया गया। दिनांक 11.05.2025 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मोटर साइकिल चोरी करने वाला संदिग्ध निम्माजी की खो भैंस मण्डी के पास देखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया, जहां पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध खड़ा दिखा जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा भाग रहे संदिग्ध को घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने मेवाती मोहल्ला थाना बहोड़ापुर जिला ग्वालियर का होना बताया। उक्त मोटर चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर उसने द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास लिया गया लेकिन गहनता से पूछताछ करने पर उसने मोटर साइकिन चोरी करना बताया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये वाहन चोर की निशादेही पर आज दिनांक 11.05.2025 को दरगाह के पीछे भैंस मण्डी से चोरी गई हीरोहोण्डा पेशन प्रो क्रमांक एमपी07-एमजी-6719 लाल एवं काले रंग मोटर साइकिल को बरामद किया गया। थाना जनकगंज पुलिस द्वारा पकड़े गये वाहन चोर को विधिवत गिरफ्तार कर उससे क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः– फरियादी मुकेश निगम पुत्र श्री चिरोंजीलाल निगम जाति जाटव उम्र 32 साल निवासी शिन्दे मण्डली सतपुडा बैंक के पास दुर्गेश बेकरी गोलपहाडिया ने थाना जनकगंज में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 05.05.2025 को दोपहर करीबन 03.15 बजे वह अपनी मां बैजंती निगम के साथ चावडी बाजार बिजली घर के सामने एक दुकान के आगे मोटरसाइकिल खड़ी कर टुकान के अन्दर चला गया था और जब वापस आया तो मेरी मोटरसाइकिल हीरोहोण्डा पेशन प्रो क्रमांक एमपी07-एमजी-6719 लाल एवं काले रंग की रखे स्थान पर नही मिली। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना जनकगंज में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अप0क्र0 233/25 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बरामद मशरूका:- चोरी गई मोटर साइकिल हीरोहोण्डा पेशन प्रो क्रमांक एमपी07-एमजी-6719 लाल एवं काले रंग को जप्त किया गया।
सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी जनकगंज निरी० श्री अतुल सोलंकी, प्रआर0 श्रीकृष्ण शर्मा, प्रआर० जितेन्द्र सिकरवार, प्रआर0 मक्खन लाल छारी, आर0 विकास माहौर, आर0 कमल किशोर, आर0 पुष्पेन्द्र जादौन की सराहनीय भूमिका रही है।



