Skip to main content

Aaj Tak24x7

रुधौली पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल : प्रेरणा बनी प्रभारी निरीक्षक की पत्नी रूबी दुबे पीड़ित परिवार की बेटी का कन्यादान करने की ली जिम्मेदारी!

रिपोर्ट
शमसुलहक़ ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

दिनांक 09.05.2025 को अज्ञात कारणों से लगी आग जिसमें गबूलाल पुत्र लूटाने निवासी नटाई कला थाना रुधौली का पूरा मकान छप्पर समान लड़की की शादी के लिए रखा सारा सामान जल गया गब्बू लाल के 07 संताने हैं जिसमें पांच लड़की और दो लड़के हैं, तीसरे नंबर की लड़की की शादी थी, लड़की की शादी के लिए की गई सारी व्यवस्थाएं जलकर ध्वस्त हो गई थाना रुधौली पुलिस एवं प्रभारी निरीक्षक की पत्नी श्रीमती रूबी दुबे द्वारा एक छोटा सा प्रयास करके लड़की की शादी निश्चित तिथि पर संपन्न हो इसके लिए एक छोटा सा भेंट स्वरूप निम्न वस्तुएं लड़की एवं उसके माता-पिता को प्रदान किया तथा यह विश्वास दिलाया कि शादी के दिन श्रीमती रूबी दुबे एवं प्रभारी निरीक्षक बेटी का कन्यादान करेंगे और जितना सहयोग बन पड़ेगा सहयोग प्रदान करेंगे।आज दिनांक 11. 05. 2025 को रुधौली पुलिस परिवार के साथ श्रीमती रूबी दुबे पीड़ित परिवार के महिलाओं से मिली संवेदनाएं प्रकट कर परिवार के इस विषम समय में अपना हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया ।
पायल एक जोड़ी, अंगूठी दो जोड़ी,बिछिया दो जोड़ी,नाक की किल एक, साड़ी 11 सेट, सूट 12 सेट,पैंट शर्ट,टेलीविजन एलइडी सैमसंग, डीटीएच कलर, अलमारी, कुकर,पंखा, प्रेस आयरन, गेहूं 6 कुंतल ,चावल 2 कुंतल, बड़ा बक्सा,
साइकिल, ट्रालीबैग , स्टील ड्रम, डबल बेड, अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं, प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे एवं उनकी धर्मपत्नी रूबी दुबे थाना रुधौली के पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के साथ जिसमें, उपनिक्षक राम भवन प्रजापति शशि शेखर सिंह, मुख्य आरक्षी धीरेंद्र दुबे, वाल्मीकि दुबे, अमित सिंह, जाहिद खान, उमेश यादव ,करुणेश,गोविंद, रावसुनील सरोज, संतोष यादव आदि उपस्थित रहे तथा ग्राम नटाई कला के ग्राम प्रधान नींबू लाल, राहुल सुमे गुड़िया देवी पिंकी पूजा हरिराम जनार्दन प्रसाद अन्य ग्राम वासी मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in