Skip to main content

Aaj Tak24x7

मकोड़ा क्षेत्र में फर्जी बीएसएफ की वर्दी पहनकर घूम रहे संदिग्ध व्यक्ति को थाना बिलौआ पुलिस ने पकड़कर की कार्यवाही

थाना बिलौआ पुलिस की कार्यवाही

ग्वालियर दिनांक 12.05.2025। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण हालातों को दृष्टिगत रखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से संदिग्ध व्यक्तियों, होटल, ढाबों व धर्मशालाओं तथा थाना क्षेत्र में विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान दिनांक 11/12.05.2025 की दरमियानी रात्रि को थाना बिलौआ पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति जो बीएसएफ का नही है परन्तु बीएसएफ की वर्दी पहनकर थाना क्षेत्रातंर्गत मकोड़ा में घूम रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पश्चिम) श्री गजेन्द्र वर्धमान को थाना बिलौआ पुलिस की टीम से उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *डीएसपी ग्रामीण श्री चंद्रभान सिंह चढार* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी बिलौआ निरी0 इला टण्डन* के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान मकोड़ा में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा जो बीएसएफ की वर्दी पहनकर घूम रहा था। जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को ग्राम खिदरपुर पोस्ट फरेंजी जिला मैनपुरी (उ0प्र0) का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति से बीएसएफ का पहचान पत्र चाहा गया उसके द्वारा पहचान पत्र न होना बताया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति से वर्दी पहनने के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मेरा भाई बीएसएफ में हैं और यह वर्दी भी उसकी है। उक्त व्यक्ति के पास मिले बैग की तलाशी ली गयी तो बैग के बाहर राहुल सिंह रेंक एचसी यूनिट एसटीसी लिखा हुआ था और बैग के अंदर दो जोडी सादा कपड़े पाये गये। उक्त व्यक्ति का यह कृत्य धारा 205 बीएनएस के तहत दण्डनीय पाये जाने आरोपी से बीएसएफ की वर्दी को विधिवत जप्त किया गया तथा उसे सादा पकड़े पहनाये गये। उक्त आरोपी के खिलाफ थाना बिलौआ में अप0क्र0-61/25 धारा 205 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पकड़े गये आरोपी के उक्त प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी बिलौआ निरीक्षक इला टण्डन, सउनि0 सुदीप सिंह पमार, आर0 रामू सविता, आर0 नरेन्द्र, आर0 संजीव मावई, आर0 संजीव यादव, आर0 चालक धर्मवीर गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in