Skip to main content

Aaj Tak24x7

नर्सेज को थैंक्यू बोलिये, आज ’इंटरनेशनल नर्सेस डे’ है- अशोक श्रीवास्तव

रिपोर्ट
शमसुलहक़ ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

  • नर्सिंग सम्मानजनक पेशा- रंजीत श्रीवास्तव
  • मरीज को ठीक करने में डाक्टर से कम नही है नर्सेज का योगदान

बस्ती – स्वास्थ्य जागरूकता और समाजसेवा के विभिन्न आयामों पर कार्य कर रही सामाजिक संस्था ह्यूमन सेफ लाइफ फाउण्डेशन की ओर से ’इंटरनेशनल नर्सेस डे’ पर केक काटने के उपरान्त नर्सों को सम्मानित किया गया। मालवीय रोड स्थित नवयुग मेडिकल सेण्टर मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्टिपटल में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये फाउण्डेशन के जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि दुनियाभर में नर्सों को सम्मान मिलता है। हमे इस सम्मानजनक पेशे के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना होगा और सेवा भावना को हमेशा प्राथमिकता देनी होगी। डा. अभिजात ने कहा आज मरीजों की सेवा करने वाली नर्सेस के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए हर साल ’इंटरनेशनल नर्सेस डे’ मनाया जाता है। किसी मरीज को ठीक करने में जितनी भूमिका एक डॉक्‍टर की होती है उतनी ही भूमिका एक नर्स की भी होती है। उन्होने सभी नर्सों को शुभकामनायें दिया। नवयुग मेडिकल सेण्टर को सेवायें दे रही नर्स अंजली त्रिपाठी ने कहा आज ’इंटरनेशनल नर्सेस डे’ है। 12 मई को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। नर्स दिन-रात मरीजों का ध्यान रखकर नर्स दुनिया भर को सेवाभाव का संदेश देती है। मरीजों और उनके परिवारों का भरोसा, उनका आशीर्वाद बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
फाउण्डेशन के संस्थापक रंजीत श्रीवास्तव ने कहा नर्सेस की खास अहमियत के वजह से ही 12 मई को इंटरनेशनल नर्सेस डे मनाया जाता है। इस नर्स की मदद से मरीज में तेजी से सुधार देखा जाता है। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस नर्सों के महत्व और दूसरों के जीवन में बदलाव लाने के प्रति उनके समर्पण की याद दिलाता है। इस अवसर पर डा. शशि, डा. दिव्यजात कुमार, आशुतोष श्रीवास्तव, डा. वाहिद अली सिद्धीकी, संतोष यादव, सुधीर कुमार, राजकुमार, जावेद अहमद, मनोज कुमार पाण्डेय, आदि मौजूद रहे। अंजली त्रिपाठी, श्रद्धा त्रिपाठी, रागिनी चौधरी, सुनीता चौधरी, संगीता त्रिपाठी, रीता श्रीवास्तव, अनीता यादव, रीमा गौतम, पूजा श्रीवास्तव, रिंकी आर्या, अमृता सिंह, निशा शुक्ला, पूर्णिमा पाण्डेय, अंजली कनौजिया को सम्मानित किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in