तहसील क्षेत्र के जंगलों में जंगली पशु पक्षियों के लिए पानी का संकट।

इन दिनों जंगली पशु पक्षियों के लिए पानी एक गंभीर चुनौती बन गया है

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। तहसील क्षेत्र के जंगलों में इन दिनों जंगली पशु पक्षियों के लिए पानी का संकट गंभीर चुनौती बन गया है,तेज धूप और भीषण गर्मी के चलते जंगलों के नदी नाले बावली आदि पूरी तरह से सूखने के कगार पर आ चुका है। इससे जंगली जानवरों के समक्ष पीने के पानी का घोर संकट उत्पन्न हो गया है।
जंगली जानवर पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। उन्हें पानी पीने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। वन विभाग द्वारा अभी तक जंगली जानवरों के लिए पीने के पानी का कोई प्रबंध नहीं किया गया है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शासन से जंगल के पशु पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था तत्काल जगह-जगह कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में भालू, जंगली सूअर, बंदर, लकड़बग्घा, हिरण मोर और कई तरह के पंक्षी आदि अन्य जीव-जंतु हैं, जिन्हें पानी पीने की व्यवस्था करने वाले विभाग को उनकी चिंता नहीं है,अगर चिंता होती तो पानी संकट से जूझ रहे पशु पक्षियों को दूर-दूर तक भटकना नहीं पड़ता
कहा की वन विभाग को जंगली पशु पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी है। विभाग को जंगलों में रहने वाले पशु पक्षियों की चिंता करनी चाहिए और उनके लिए पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे जंगल में रहने वाले समस्त जीव जंतुओं की पानी संकट से रक्षा की जा सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in