ग्वालियर पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(यातायात) श्री कृष्ण लालचंदानी एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन में आज भू विज्ञान केंद्र बाड़ा के बाहर अवैध पार्किंग व पाटनकर चौराहे पर स्टॉपरों की आड़ में हो रही अवैध पार्किंग के विरुद्ध थाना यातायात कंपू, थाना सिटी कोतवाली एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने मिल कर चालानी कार्रवाई गई।

उक्त चालानी कार्रवाई में अवैध पार्किंग में रखें वाहनों के विरुद्ध 15 चालान किए जिसमें कुल शमन राशि ₹7500 रुपए वसूल की गई।

संयुक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कंपू निरीक्षक धनंजय शर्मा, निरीक्षक पूरन शर्मा, थाना प्रभारी कोतवाली मोहिनी वर्मा, मदाखला प्रभारी शैलेंद्र सिंह चौहान, सूबेदार राधावल्लभ गुर्जर एवं सूबेदार प्रबल यादव मय स्टाफ के उपस्थित रहे। उक्त चालानी कार्यवाही के साथ साथ दौलतगंज, महाराजबाड़ा, टोपी बाजार, सराफा मार्केट में दुकानदारों के द्वारा रोड पर अपनी अपनी दुकान का सामान रखकर यातायात को बाधित किया जाता है उक्त स्थान पर संयुक्त टीम के साथ अतिक्रमण को हटाया गया और व्यापारियों को समझाइस दी गई कि रोड पर अपने-अपने सामान ना रखें यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

अतः शहर वासियों से अनुरोध है कि अपने वाहन निर्धारित पार्किंग में ही पार्क कर यातायात पुलिस ग्वालियर का सहयोग करें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in