रिपोर्ट नीतेश कुमार रजक टीकमगढ
स्यावानी टीकमगढ़ :पलेरा – मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड पलेरा द्वारा आदि गुरु शंकराचार्य जी की जयंती के उपलक्ष्य में शासकीय महाविद्यालय पलेरा में व्याख्यान माला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के पधारे मुख्य अतिथि पं राजेश जी नायक अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज पलेरा के मंडल अध्यक्ष पवन कुमार संज्ञा एवं अतिथि शासकीय महाविद्यालय पलेरा के प्राचार्य श्री एम एल प्रजापति जनपद सदस्य सुनील रजक एवं अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष मुकेश अहिरवार द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत शंकराचार्य जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई इसके बाद अतिथियों का स्वागत कर विकासखंड समन्वयक राजकुमार जैन द्वारा आदि गुरु शंकराचार्य जी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि परिषद द्वारा संपूर्ण मध्य प्रदेश में 2 मई से 16 मई तक आदि गुरु शंकराचार्य जयंती पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है इसी के तहत पलेरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया है इसके बाद कार्यक्रम में पधारे मुख्य वक्ता राजेश नायक द्वारा आदि गुरु शंकराचार्य जी की जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की शंकराचार्य जी ने 8 वर्ष की उम्र में ही समस्त वेद एवं पुराण और उपनिषद को कंठस्थ कर मात्र 16 वर्ष की उम्र में उन्होंने ब्रह्म ज्ञान प्राप्त कर पैदल भ्रमण कर भारत के चार दिशाओं में चार मठ की स्थापना की थी उन्होंने भारत देश को एकता और अखंडता के सूत्र में बांधकर भारत में सनातन धर्म की पुर्नस्थापना की इसके बाद कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि श्री पवन संज्ञा जी मंडल अध्यक्ष ने कहा कि शंकराचार्य जी ने संपूर्ण भारत में सनातन धर्म की पताका फहराई एवं भारत में चार मठ की स्थापना कर भारत को पूर्व से पश्चिम एवं उत्तर से दक्षिण तक एकता के सूत्र में पिरोया । उन्होंने जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी होते रहना चाहिए जिससे लोगों को शंकराचार्य जी के जीवन के बारे में अधिक से अधिक जानने का मौका मिले कार्यक्रम में मंच का संचालन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक में राजकुमार जैन द्वारा किया गया, कार्यक्रम मे नवांकुर संस्था के सदस्य राघवेंद्र सिंह आदि गुरु शंकराचार्य जी के आदर्शों पर चलना के बारे में बताया एवं हरपाल सिंह रघुवीर सिंह राजपूत हृदेश सेन,मेंटर भूपेंद्र सिंह मुकेश कुमार अहिरवार सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कियागजेश सेन अरविंद सिंह सीमा अहिरवार,प्रस्फुटन समिति के सदस्य जनपद सदस्य सुनील रजक दशरथ रजक सरपंच ग्राम पंचायत गोंना ,सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।



