Skip to main content

Aaj Tak24x7

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों की पदोन्नति के संबंध में ज्ञापन

मध्यप्रदेश में विगत वर्षों से पदोन्नति न होना, संज्ञान में लेकर हमारे यशस्वी संवेदनशील मुख्यमंत्री माननीय डॉ मोहन यादव जी ने अधिकारियों/कर्मचारियों की पदोन्नति करने हेतु आवश्यक निर्णय लिया है और समस्त विभागों को शासन के नियमानुसार पदोन्नति करने के लिए निर्देश भी दिये हैं। अतः स्वास्थ्य विभाग में भी माननीय मुख्यमंत्री जी की अनुशंसा अनुरूप पदोन्नति किया जाना अतिआवश्यक है । स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी विगत 20 वर्षों से अधिक समय से पदोन्नति की राह देख रहे हैं। तत्संबंध में मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा जिला स्तर पर डॉ. संजय मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें संघ के पदाधिकारी अजय कुरील प्रांतीय सचिव, सुरेन्द्र वर्मा जिला अध्यक्ष, कमलेश कोरी जिला सचिव, अमित पटेल जिला कोषाध्यक्ष, उपमा श्रीवास्तव, आरती सिंह, नेहा राव, सुलोचना यादव,रूकमणी सिंह, उर्मिला शुक्ला, सुरेन्द्र रजक, सौरभ चौहटेल, रोहित डागर, विशाल मसील, एल.एन. पटेल, मधुर कपूर, रविशंकर कोष्टा, ब्रजेश मिश्रा, नवीन यादव, आयुष कोरी, धर्मेन्द्र अहिरवार, कमलेश पटेल, नीरज सैनी, फूलचन्द्र अहिरवार, एसली जोन्स, आदि समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे । (सुरेन्द्र वर्मा) जिला अध्यक्ष म.प्र.स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जबलपुर

प्रतिलिपि –

  1. उपसंचालक सूचना प्रकाशन विभाग, शहीद स्मारक गोलबाजार जबलपुर (सुरेन्द्र वर्मा)
    जिला अध्यक्ष
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in