थाना ग्वालियर पुलिस की अवैध हथियार रखने वाले के खिलाफ कार्यवाही

थाना ग्वालियर पुलिस ने वारदात करने की नियम से खड़े हथियारबंद बदमाश को पकड़कर उससे अवैध हथियार किया जप्त

ग्वालियर दिनांक 15.05.2025। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एंव अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान दिनांक 15.05.2025 को थाना ग्वालियर पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति भदकाली मंदिर बिजली घर के पास मदनकुई में अवैध हथियार लिये किसी गंभीर अपराध करने की नियत से खड़ा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य) श्रीमती सुमन गुर्जर ने थाना ग्वालियर पुलिस को उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक मिर्जा आसिफ बेग ने थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को भदकाली मंदिर बिजली घर के पास मदनकुई में मुखबिर द्वारा बताये हुलिया का एक व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को ग्राम विधूना जिला औरेया(उ0प्र0) हाल निवासी आउखाना घासमंडी जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पुलिस द्वारा पकडे़ गये व्यक्ति की तलाशी ली तो उसकी कमर में एक 315 बोर का देशी कट्टा खुरसा हुआ मिला एवं उसकी पेंट की जेब में 315 बोर का जिंदा राउंड रखा हुआ मिला। पकड़े गये आरोपी का यह कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय होने से उक्त आरोपी के पास से 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड को विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ थाना ग्वालियर में अप0क्र0-242/25 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जप्त मशरूका:- एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड जप्त किया।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी ग्वालियर निरी0 मिर्जा आसिफ बेग, उनि0 संजय शर्मा, सउनि0 हरीराम नागर, प्र.आर0 शिव सिंह गुर्जर, आर0 राहुल भदौरिया, आर0 बृज भदौरिया, आर0 अर्जुन सिकरवार, आर0 रामराज गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in