Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना कम्पू पुलिस की वाहन चोर के खिलाफ कार्यवाही

थाना कम्पू पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को पकड़कर उससे चोरी के 01 मोटर सायकिल की जप्त

ग्वालियर। दिनांक 18.05.2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य) श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये। वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में *सीएसपी इंदरगंज श्री रोबिन जैन* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी कम्पू निरीक्षक मदन मोहन मालवीय* के द्वारा थाना बल की टीम को थाना के अप0क्र0-182/25 धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में चोरी गई मोटर सायकिल की बरामदगी कर चोर को पकड़ने हेतु लगाया गया। आज दिनांक 17.05.2025 को कम्पू पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में चोरी हुई मोटर सायकिल को चारी करने वाला चोर नया बाजार कलारी के पास खड़ा हुआ है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने नया बाजार कलारी के पास जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को हनुमान पहाड़िया खजाँची बाबा की दरगाह कम्पू ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये व्यक्ति से थाना कम्पू के अपराध सदर में चोरी गई मोटर सायकिल के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा सरकारी मल्टी के सामने से हीरो होंडा पैशन मोटर साइकिल चोरी करना स्वीकार किया, जिसे उसने भूरी माता मंदिर के पास झाड़ियों में छिपाना बताया। पकड़े गये वाहन चोर की निशादेही पर भूरी माता मंदिर के पास झाड़ियों से हीरो होण्डा पैशन रजि.क्र. एमपी-07-एम-6294 मोटर सायकिल विधिवत जप्त की गई। पकड़े गये वाहन चोर को थाना कम्पू के अप0क्र0-182/25 धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये वाहन चोर से अन्य वाहन चोरियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 16.05.2025 को फरियादी निशार खांन निवासी सरकारी मल्टी डी ब्लाक गुढा गुढी का नाका कम्पू ग्वालियर ने थाना कम्पू में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 15.05.2025 की रात करीब 09.00 बजे मेरा लडका दुकान से घर आकर अपनी मोटर साईकिल हीरो होण्डा पैसन क्रमांक एमपी-07-एम-6294 को मल्टी के सामने हैडंल लॉक लगाकर रख दिया था। दिनांक 16.05.2025 को सुबह करीब 08.00 बजे मेरे लड़के ने मोटर साईकिल को देखा तो रखे हुये स्थान पर नहीं थी। तब मोटर साई‌किल को आसपास तलाश किया तो कोई पता नहीं चला मेरी मोटर साईकिल को कोई अजात चोर चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कम्पू में अप0क्र0-182/25 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

बरामद वाहन:- चोरी की हीरो होण्डा पैशन रजि.क्र. एमपी-07-एम-6294 मोटर सायकिल।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी कम्पू निरी0 मदन मोहन मालवीय, उनि0 रूद्र पाठक, प्र.आर0 राजपाल सिंह गुर्जर, प्र.आर0 धर्मेन्द्र सिकरवार, आर0 शेरसिंह, आर0 वीरभान, आर0 हितेन्द्र शर्मा, आर0 समीम खान की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in