Skip to main content

Aaj Tak24x7

मांधाता पुलिस थाना एस आई श्री रामदास यादव ने तीर्थ नगरी में की मिसाल कायम सर्वत्र चर्चा।

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 ओंकारेश्वर पतित पावन तीर्थ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को नर्मदा ब्रिज से गुजरते समय बिछाई गई नेट में यात्री यो के चलते समय पैर उलझा जाने के कारण जाने के ब्रिज पर श्रद्धालुओं को गिरते देख मांधाता थाने में पदस्थ पुलिस अधिकारी श्री रामदास यादव की सहरानिय सेवाओं की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है

गर्मी के इस तीखे मौसम में जब आम जन परेशान हैं, ऐसे समय में मानवता का एक सराहनीय उदाहरण श्री यादव ने प्रस्तुत किया।

ममलेश्वर झूला पुल, जो ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की मुख्य आवागमन का मार्ग है , वहां गर्म जमीन से बचाव के लिए बिछाई गई मेट (नेट) कई जगहों से फटी और उखड़ी हुई थी। इसके चलते कई श्रद्धालु उसमें उलझकर गिर रहे थे, जिससे चोटिल होने का खतरा बना हुआ था।

उसी समय एसआई रामदास यादव मौके से गुजर रहे थे। उन्होंने श्रद्धालुओं को गिरते हुए देखा तो तुरंत बिना किसी आदेश या औपचारिकता की प्रतीक्षा किए, स्वयं पहल कर पुल पर बिछी मेट को ठीक किया। जहां-जहां से नेट निकली हुई थी, वहां उसे सलीके से जमाया ताकि आगे किसी श्रद्धालु को कोई चोट न लगे।

एसआई यादव का यह छोटा सा कार्य दिखने में सामान्य लग सकता है, लेकिन इसकी मानवीय भावना बहुत बड़ी है। उन्होंने न केवल एक पुलिसकर्मी के रूप में बल्कि एक सजग नागरिक और सच्चे सेवक के रूप में कर्तव्य निभाया।

यदि समाज के हर व्यक्ति में ऐसी ही संवेदनशीलता और जागरूकता हो, तो जनसमस्याओं का समाधान स्वतः संभव हो सकता है। एसआई रामदास यादव का यह कार्य निश्चित ही प्रेरणादायक है और सभी को यह सिखाता है कि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़ी राहत दे सकते हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in