Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना उन्हेल पुलिस की बड़ी कार्यवाही – एमडी ड्रग्स बेचने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार,,,,*

*थाना उन्हेल पुलिस की बड़ी कार्यवाही – एमडी ड्रग्स बेचने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार,,,,

 

*कुल 55.47 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमती लगभग ₹1,50,000), घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त,,,,*

 

*मुख्य आरोपी शेरू, रतलाम से लाकर करता था सप्लाई

 

जिला उज्जैन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन एवं नगर पुलिस अधीक्षक नागदा श्री विक्रम अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना उन्हेल पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एमडी ड्रग्स के साथ 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण*–

दिनांक 20.04.2026 को थाना उन्हेल पुलि स द्वारा इंगोरिया चौपाटी पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान नागदा की ओर से आ रही एक बिना नंबर की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल चालक पुलिस को देखकर वाहन मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा।

 

🔹 *पुलिस कार्यवाही*–

पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए संदिग्धों को नवादा चौपाटी के पास पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मोहम्मद सोहेल पिता मोहम्मद अनवर, उम्र 34 वर्ष, निवासी बेगम बाग उज्जैन,रुबीना पति अजहर सैय्यद, उम्र 36 वर्ष, निवासी महिदपुर बताए। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एक बैग में रखी पॉलिथीन के अंदर 55.47 ग्राम एमडी ड्रग्स (भूरा रंग) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,50,000 है,बाद आरोपियों के विरुद्ध थाना उन्हेल पर अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है, जिससे ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

 

🔹*अपराधिक रिकॉर्ड*–

मुख्य आरोपी मोहम्मद सोहेल के विरुद्ध थाना महाकाल में पूर्व से 22 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

 

🔹*जप्ती का विवरण*–

अवैध मादक पदार्थ: एमडी ड्रग्स

कुल वजन: 55.47 ग्राम

अनुमानित कीमत: ₹1,50,000 रु

घटना में प्रयुक्त वाहन(मोटरसाइकिल)

 

🔹 *सराहनीय भूमिका*–

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष चौहान के नेतृत्व में—

उनि. राजेश कलमी, सउनि नरेन्द्र भूरिया, प्र.आर. महेन्द्र मिश्रा, प्र.आर. रामेश्वर पटेल, आरक्षक संजीव नैन, कृपाशंकर, सतीश राठौर, महिला आरक्षक अंजली तथा क्राइम ब्रांच उज्जैन के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7