Skip to main content

Aaj Tak24x7

सृजन यूथ कनेक्टिविटी कार्यक्रम” के अंतर्गत बच्चों को आत्मरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों की दी गई जानकारी

आज तक 24 ×7दिनांक 19-05-2025 जिला सिंगरौली म.प्र.।*
रिपोर्ट रामाकांत पांडेय

यातायात पुलिस टीम ने ट्रैफिक नियमों, संकेतों और सड़क सुरक्षा पर दिखाई शॉर्ट फिल्म

सिंगरौली जिले में पुलिस विभाग एवं अमृता सेवा संस्थान समिति के संयुक्त तत्वावधान में संचालित “सृजन यूथ कनेक्टिविटी कार्यक्रम” के अंतर्गत आज दिनांक 19 मई 2025 को किशोरों को यातायात सुरक्षा और आत्मरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत थाना यातायात पुलिस टीम द्वारा बच्चों को यातायात नियमों, सड़क संकेतों, सुरक्षित सड़क उपयोग के व्यवहार और दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में सरल एवं प्रभावशाली ढंग से बताया गया। बच्चों को बताया गया कि किस प्रकार सड़क पर चलने, वाहन चलाने और सवारी करते समय सुरक्षा नियमों का पालन कर वे स्वयं को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं।

शॉर्ट फिल्म के माध्यम से व्यवहारिक जागरूकता

इस अवसर पर एक शॉर्ट फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं के कारणों और उनसे होने वाली क्षति को दर्शाया गया। फिल्म ने बच्चों को यह सिखाया कि लापरवाही से नहीं, बल्कि सतर्कता और नियमों के पालन से जीवन सुरक्षित रहता है। बच्चों ने बड़ी उत्सुकता से फिल्म देखी और कई सवाल भी पूछे जिनका जवाब ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने दिया।

आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी जारी

इसी क्रम में श्री गणेश सिंह मीणा और उनकी टीम द्वारा मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। इस सत्र का उद्देश्य किशोरों को आत्मविश्वासी बनाना और उन्हें आपातकालीन स्थितियों में अपनी सुरक्षा स्वयं करने में सक्षम बनाना रहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in