प्रचण्ड गर्मी देखते हुए राहगीरों के लिए प्याऊ का हुआ व्यवस्था

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

ओबरा/सोनभद्र। स्थानीय सुदामा पाठक तिराहे पर मंगलवार को राम मंदिर समिति के सचिव नीलकांत तिवारी के नेतृत्व में राहगीरो के लिए प्याऊ का उद्घाटन किया गया। इस दौरान वार्ड नंबर 7 के सभासद अमित गुप्ता ने कहा कि भीषण गर्मी के मद्देनजर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राहगीरों को पेयजल व्यवस्था के लिए घड़े का ठंडा पानी रखकर दिनों रात सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि कोई भी राहगीर पेयजल के अभाव में आहत न हो। चिलचिलाती धूप में समुचित जलापूर्ति करना अहम कार्य है, प्यास की वजह से कोई भी नागरिक असहज या हताश की स्थितियों को न झेले। बताते चलें कि इस चौराहे पर हर रोज हजारों लोगों का आवागमन रहता है इसलिए नियमित जलापूर्ति कराकर जन सहयोग किया जा रहा है ताकि राहगीरों को प्यास से जूझना न पड़े।
इस अवसर डॉ. शिवम द्विवेदी, रिंकू, परवेज अहमद, सूरज, राजू चौरसिया मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes