खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरूद्ध जनपद में एवं के साथ विशेष अभियान चलाया गया

आर. चंद्रा ब्यूरो

औरैया 19 मई 2025– आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन् उ0प्र0 लखनऊ एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। ए0डी0पाण्डेय के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय एवं विजय कुमार श्रीवास, वीरन सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरूद्ध जनपद में एवं के साथ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें नगर पालिका कानपुर रोड स्थित जूस की दुकान से मुसम्मी का जूस व मैंगो शेक का नमूना लिया गया, दयालपुर स्थित प्रतिष्ठान से रसगुल्ला का नमूना लिया, कानपुर रोड दयालपुर पर खोया सप्लायर की गाड़ी में विक्रय हेतु ले जा रहे खाद्य पदार्थ खोये का नमूना मिलावटी होने के संदेह में लिया गया, भगौतीपुर स्थित होटल से मटर पनीर की सब्जी का नमूना संग्रहित किया गया, इसके उपरान्त टीम के द्वारा दिबियापुर स्थित जूस की दुकान से मुसम्मी का जूस व पाइन एप्पल के जूस का नमूना संग्रहित किया गया। मुरादगंज स्थित आइस्क्रीम निर्माण इकाई से वनीला आइसक्रीम का नमूना लिया, बिधूना क्षेत्र के अन्तर्गत बेला बस्ती बेला से वनीला आइसकैण्डी का नमूना लिया अम्बेडकर चौराहा बिधूना से मैंगो शेक का नमूना संग्रहित किया गया सौथरा अड्डा से आइसकैण्डी का नमूना लिया इसके उपरान्त भगत सिंह चौराहा बिधूना से केला व आम का नमूना लिया सभी 13 नमूनें जॉच हेतु प्रयोगशाला में प्रेषित किये गये। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरू़द्ध के खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। जनपद में हो रहे मिलावट के विरूद्ध यह अभियान निरन्तर संचालित रहेगा। सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। ए0डी0पाण्डेय द्वारा आमजनमानस से अपील की गयी कि कटे गले सड़े फल व सब्जियों का सेवन न करें तथा किसी भी खाद्य पदार्थ में मिलावट का संदेह होने पर लिखित सूचना हेतु कार्यालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन् विभाग औरैया से सम्पर्क कर सकते हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes