पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित की गई जनसुनवाई

आज तक 24 ×7 दिनांक 20-05-2025 जनसुनवाई, जिला सिंगरौली म.प्र*
रिपोर्ट रामाकांत पांडेय

पुलिस अधीक्षक, श्री मनीष खत्री ने प्रत्येक फरियादी की समस्या सुनी

राजपत्रित अधिकारी (पुलिस), थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को कार्यवाही के दिए निर्देश

आज दिनांक 20 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक, श्री मनीष खत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सिंगरौली में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना दिवेदी, थाना प्रभारी बैढ़न श्री अशोक सिंह परिहार, महिला थाना प्रभारी श्रीमती प्रिंयका शर्मा सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों में वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए राजपत्रित अधिकारी (पुलिस), थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

महिला फरियादियों की शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई गई। साथ ही, उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

सिंगरौली पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in