ओंकारेश्वर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन के लिए हुई बैठक

देश की एकता, अखंडता और सेना के सम्मान में जनसहयोग से निकलेगी तिरंगा यात्रा

मुकेश. शुक्ला आज तक 24 * 7

तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में  22 मई  को देश की एकता और अखंडता के प्रतीक के रूप में तथा भारतीय सेना के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। नगर परिषद कार्यालय ओंकारेश्वर में भाजपा नगर अध्यक्ष संतोष वर्मा द्वारा बुलाई गई  बैठक में निर्णय लिया गया कि यह तिरंगा यात्रा नगर परिषद, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, संत समाज, ब्राह्मण समाज एवं अन्य सभी समाज,श्री जी मंदिर ट्रस्ट, पत्रकार संघ, नाविक संघ, एनएचडीसी सहित कई जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के संयुक्त सहयोग से निकाली जाएगी।

इस आयोजन का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा सेना के बलिदानों को सम्मान देना है। यात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासी भाग लेंगे और तिरंगे के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाएं और देशभक्ति के इस पावन अवसर का हिस्सा बनें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in