आनलाइन ठगी के शिकार पीड़ितो के कुल 16,49,041 रूपये साइबर पुलिस औरैया द्वारा कराया गया वापस


संक्षिप्त विवरण-
जनपद औरैया में साइबर अपराध की रोकथाम के सम्बन्ध में कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिजित आर शंकर द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक/ नोडल साइबर क्राइम औरैया श्री आलोक मिश्रा के मार्गदर्शन में साइबर क्राइम थाना/ साइबर सेल द्वारा साइबर अपराधों को रोकने व आम जनमानस को इससे राहत दिलाने के उद्देश्य के तहत लगातार सार्थक प्रयास करते हुए साइबर अपराध के शिकार पीड़ितों के कुल 16,49,041 रूपये अथक परिश्रम कर उनके बैंक खातों में वापस कराये गये । सभी आवेदकों के द्वारा पुलिस अधीक्षक औरैया व साइबर क्राइम थाना/ साइबर सेल के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया । विवरण इस प्रकार है-
1- राजेन्द्र कुमार सक्सेना निवासी अछल्दा 12,88,811 रुपये
2- प्रशांत वर्मा निवासी बिधूना 49,996 रुपये
3- दीपू कुमार निवासी औरैया 40,000 रुपये
4- पंकज कुमार निवासी औरैया 1,00,234 रुपये
5- सत्यभान निवासी औरैया 1,70,000 रुपये
साइबर क्राइम टीम औरैया

  1. निरीक्षक श्री दीपक कुमार, प्रभारी साइबर थाना/सेल
  2. निरीक्षक श्री विकास कुमार जादौन, साइबर थाना
  3. निरीक्षक श्री अख्तर हुसैन, साइबर थाना
  4. मुख्य आरक्षी राजीव कुमार, साइबर थाना
  5. मुख्य आरक्षी अनुराग मिश्रा, साइबर सेल
  6. मुख्य आरक्षी विजय कुमार, साइबर सेल
  7. मुख्य आरक्षी अमित कुमार, साइबर थाना
  8. आरक्षी गौरव चैधरी, साइबर थाना
  9. आरक्षी विकास कुमार, साइबर थाना
  10. आरक्षी धीरज यादव, साइबर थाना
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in