Skip to main content

Aaj Tak24x7

बड़ी खबर इंदौर इच्छापुर मार्ग के मध्य ओंकारेश्वर रेलवे रोड स्टेशन मोटका पर निर्माण कार्य के चलते हुए रेलवे मंडल के द्वारा रेलवे गेट पर 21 मई बुधवार सुबह 7:00 से शाम 4:00 बजे तक इंदौर खंडवा जाने के लिए मार्ग बंद रहेगा

यात्री बसें एवं छोटे वाहन नहर ब्रिज से गुजर कर थापना कोठी होकर इंदौर खंडवा के लिए परिवर्तित मार्ग से निकलेंगे उपरोक्त जानकारी रेलवे मंडल के माध्यम से प्राप्त हुई तो वही बड़वाह थाना प्रभारी श्री बलराम सिंह राठौर ने बतलाया है कि होटल पंचवटी के पास से ही भारी वाहनों की आवागमन बंद कर दिया जावेगा वही मोटका चौकी प्रभारी श्री लखन डाबर ने भी बताया कि यातायात व्यवस्था में कोई कमी नहीं छोड़ी जावेगी परिवर्तित मार्ग से ही यात्री बसों एवं छोटे वाहनों को निकाला जाएगा. बता दे की खंडवा एवं खरगोन कलेक्टर के आदेश अनुसार नर्मदा नदी के मोटा का बीज से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद यहां पर दिन-रात भारी वाहनों की आवा जाहि भी देखी जा सकती है जो व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लगाती है . मुकेश शुक्ला की खास खबर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in