Skip to main content

Aaj Tak24x7

तेज रफ्तार इको पलटने से तीन की मौत छ गंभीर रूप से घायल 

लोकेशन ढीमरखेड़ा कटनी

नव भारत ढीमरखेड़ा

तेज रफ्तार इको पलटने से तीन की मौत छ गंभीर रूप से घायल Ji

 

ढीमरखेड़ा। थाना ढीमरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खमतरा पेट्रोल पंप के पास एक ईको फोर व्हीलर पलटने से तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई ड्राइवर सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान भेजा गया जहां से तीन घायलों को जबलपुर रेफर किया गया और तीन घायलों को कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया है वहीं मृत महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फोर व्हीलर पलटने से शिवानी 35 वर्ष पति मिथलेश बर्मन, फूलबाई बर्मन 40 वर्ष पति राजकुमार बर्मन, रानी बर्मन 50 वर्ष पति लाल जी बर्मन की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घायल ड्राइवर काजू बर्मन, प्रिया बर्मन, लक्ष्मी बर्मन, सीमा बर्मन, सिखा बर्मन, गुड्डी बर्मन नौ लोग फोर व्हीलर में सवार थे। खास बात समाने आई है कि खमतरा निवासी एक ही परिवार के नौ लोग इको फोर व्हीलर में सवार होकर ग्राम पिंडरई से चौंक कार्यक्रम के लिए सिहोरा गये हुए थे। सिहोरा से वापस लौटकर पुनः पिंडरई ग्राम पहुंचे जहां से निजनिवाशा ग्राम खमतरा को परिवार सहित रवाना हुए खमतरा समीप पेट्रोल पंप के पास तकरीबन दोपहर तीन बजे अचानक तेज रफ्तार कार पलट गई जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई छ लोग घायल हो गए हैं।

फोर व्हीलर पलटने की थाना में सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शाहिद मोहम्मद स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल वाहनों में म्रतकों एवं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान पहुंचाया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in