Skip to main content

Aaj Tak24x7

रत्नांबर शुक्ला ने संभाला कोतमा थाना प्रभारी का पदभार, अपराधों पर अंकुश लगाने को देंगे प्राथमिकता

कोतमा / कोतमा थाने में नए थाना प्रभारी के रूप में इंस्पेक्टर रत्नांबर शुक्ला ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी सुंदरेश सिंह मरावी से पदभार लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए इंस्पेक्टर शुक्ला ने कहा कि लोगों के सहयोग से क्षेत्र में अमन चैन कायम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच मधुर संबंध स्थापित करने की कोशिश की जाएगी। जनता किसी भी वक्त अपनी समस्याएं लेकर थाना आ सकती है। यथासंभव पुलिस की ओर से मदद दी जाएगी। नगर व क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने को प्राथमिकता देगें। साथ ही शांती व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुरे प्रयास किये जाएगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मेें वे शहडोल कोतवाली के साथ धनपुरी में भी रह चुके हैं इसलिए कार्य करने में परेशानी नहीं होगी।

रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in