जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियन शिप 2025 सम्पन्न हुईं

आर. चंद्रा ब्यूरो

निशुल्क चैंपियनशिप मे जिले के एक सैकड़ा से अधिक प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया

औरैया -जनपद औरैया के पोरवाल धर्मशाला में जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियन शिप 2025 सम्पन्न हुए। जिसमें जिले के विभिन्न स्थानों से आए योग प्रतिभागियों ने बढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर और प्रतीकात्मक फीता काटकर क्रीड़ा भारती के कानपुर प्रान्त के सहमंत्री अरुण दुबे , जिला प्रचारक अनूप ज़ी कानपुर नगर क्रीड़ा भारती अंकित जी व जिला योगासन स्पोर्ट्स के जिला पदाधिकारियो ने किया विभिन्न प्रतियोगिताओं को नेशनल रेफरी व स्टेट रैफरी ने सम्पन्न करवाया
वर्ष 10-14 बालक/बालिका

  1. सागर/शैलजा
  2. यशवी पाल
  3. विपिन/आरोही, वैष्णवी
    बर्ष 14- 18बालक/बालिका
  4. निखिल
  5. पीयूष
  6. अभय, अंश

बर्ष 18- 28बालक/बालिका

  1. हर्ष/खुशी सोनी
  2. विमला

सीनियर पुरुष/महिला

  1. रश्मि,
  2. पारुल अग्रवाल
  3. शिवा गुप्ता

सभी मेडलिस्ट प्रतिभागियों को मेडल, शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि अरुण दुबे ने कहा कि योगा से मानसिक , शारीरिक स्वास्थ उत्तम रहता हैं ।
कार्यक्रम में योगासन के जिला महासचिव मनीष मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। साथ ही उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष कृष्ण मोहन उपाध्याय, चेयरमैन व प्रधानाचार्य परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री, जिला कोषाध्यक्ष महेश कुमार शर्मा उपाध्यक्ष अरविन्द शुक्ला, मनोज कुमार सिंह सयुक्त सचिव शिवम चौहान, प्रशांत कुमार, मनमोहन सिंह सेंगर, निर्णायक में विशाल कुमार, मृदुल चतुर्वेदी, मनोज कुमार, प्रिंस कुमार, अंकित कुमार, हर्ष कुमार आदि उपस्थिति रहे ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in