अधिकारियों की घेरेबंदी में भाकियू शंकर का धरना, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर तिरंगा यात्र
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन (शंकर) के बैनर तले आज उपजिला अधिकारी कार्यालय हसनपुर पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अगुवाई अमीपाल दरोगा ने की, जबकि मंच संचालन प्रधान हरि सिंह सैनी ने संभाला। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से मौके पर ही किसानों की समस्याओं का समाधान कराया। धरना स्थल पर विभिन्न विभागों के अधिकारी पहुंचे जिनमें प्रदूषण अधिकारी बिजनौर, उपजिलाधिकारी हसनपुर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्र अधिकारी चकबंदी, अधिशासी अभियंता मध्य गंगा नहर खंड-4, विद्युत वितरण खंड हसनपुर व उपखंड अधिकारी शामिल रहे। इन सभी के समक्ष किसानों की समस्याओं को रखा गया और कई मामलों का तत्काल निस्तारण भी किया गया। प्रदर्शन के पश्चात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक शौर्य यात्रा और तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा उपजिलाधिकारी कार्यालय से शुरू होकर गजरौला गोल चक्कर, अंबेडकर चौराहा होते हुए धरना स्थल पर समाप्त हुई। किसानों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रप्रेम का संकल्प लिया।
इस राष्ट्रभक्ति पूर्ण आयोजन में जिला अध्यक्ष चौधरी नेमपाल सिंह, नेतराम सैनी, राकेश चौहान, दिनेश चौधरी, अनिल चौधरी, सुंदर सिंह, योगेंद्र सिंह, शेर सिंह राणा, धर्मवीर सिंह, नवलवीर सिंह, सत्येंद्र सिंह, मदन सैनी, मुकुट लाल सैनी, चौधरी जगवीर सिंह, कैप्टन वीर सिंह चौहान, राजवीर गुर्जर सहित कई किसान नेता और हजारों ग्रामीण शामिल हुए।
संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश



