Skip to main content

Aaj Tak24x7

ग्वालियर पुलिस ने दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत बीएसएफ के प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को पुलिस की कार्यप्रणाली से कराया अवगत*

*ग्वालियर पुलिस ने दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत बीएसएफ के प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को पुलिस की कार्यप्रणाली से कराया अवगत*

ग्वालियर। 23.05.2024। बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। दिनांक 22.05.2024 को प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पर बीएसएफ अकादमी टेकनपुर के 51 उप-निरीक्षक (प्रत्यक्ष प्रवेश) प्रशिक्षुओं ने ग्वालियर के थानों का भ्रमण कर थानें की कार्यप्रणाली से अवगत हुए। आज दिनांक 23.05.2025 को कार्यशाला के द्वितीय दिवस पर पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में बीएसएफ अकादमी टेकनपुर केे 51 उप-निरीक्षक प्रशिक्षुओं के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे)* द्वारा प्रशिक्षुओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,शहर (मध्य) श्रीमती सुमन गुर्जर* द्वारा किया गया। इस मौके पर *बीएसएफ अकादमी टेकनपुर के सहायक कमांडेंट श्री नीरज सिंह, निरीक्षक आलोक राय* व अकादमी के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 कार्यशाला में सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा बीएसएफ अकादमी टेकनपुर प्रशिक्षणरत् उप निरीक्षकों से उनका परिचय प्राप्त किया गया। तद्उपरांत उनको संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली बीएसएफ से पूर्णतः भिन्न है पुलिस को समाज के बीच कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये निरंतर प्रयास करना होता है। आप सभी को कन्ट्रोल रूम, सायबर सेल, सीसीटीव्ही रूम का भ्रमण कराया जाकर पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया जायेगा। इस मौके पर एसएसपी ग्वालियर द्वारा प्रशिक्षु उन निरीक्षकों से अपने अनुभव साझा किये गये। इसके उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,शहर (मध्य) श्रीमती सुमन गुर्जर पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी, उन्हे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वास्तविक समय की निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली कैसे काम करती है उसके संबंध में बताया गया। प्रशिक्षुओं को अपराधों की रोकथाम तथा अपराधों की विवेचना के संबंध मे जानकारी प्रदाय की गई। इसके उपरांत सभी प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को पुलिस नियंत्रण कक्ष, सायबर सेल, सीसीटीव्ही रूम और पुलिस लाइन ग्वालियर का भ्रमण कराया जाकर कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in