Skip to main content

Aaj Tak24x7

संत के आगमन पर नगर में निकाला स्वागत जुलूस।

लोकेशन खरसोद कला

संजय आचार्य

-संत के आगमन पर नगर में निकाला स्वागत जुलूस

जैन संत के खरसौदकलां पहुंचने पर घर-घर गवली के साथ की आगवानी

रास्ते भर गुरुवर के गुंजे जयकारे

खरसौदकलां । जैन संत प्रसन्न देव विजय जी का शुक्रवार को खरसौदकलां पहुंचने पर श्री जैन संघ के साथ ग्रामीणों ने अगवानी की। नगर में पहुंचने पर गुरुवर की घर-घर गवली के साथ जयकारे के साथ स्वागत किया। इस दौरान गुरुवर ने ग्रामीण जनों के बीच मांगलिक भवन में मांगलिक कार्यक्रम हुआ। संत के साथ नन्दी सेन महाराज के अलावा रानीवाड़ा राजस्थान एवं मुंबई से बड़ी तादात में जैन श्री संघ के धर्मालु लोग भी शामिल पहुंचे।

-गुरुवर ने चातुर्मास के दौरान खरसौदकलां में दादावाड़ी निर्माण का लिया था संकल्प-

संत खरसौदकलां में साल 2005 और 2021 में चातुर्मास के लिए विराजे थे। इसमें महत्वपूर्ण बात तो यह है कि खरसोदकला संत के गुरुवर लब्धिचंद्र सुरीश्वर की जन्मस्थली है‌। उनकी जन्मस्थली पर दादाबाड़ी निर्माण करने का संकल्प लिया था। दीपेश जैन ने बताया कि दादावाड़ी निर्माण 2 करोड़ की लागत से होना है। जिसका कार्य प्रगति पर होकर लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित होने की रुपरेखा भी तैयार की जा रही है।

संत की मौजूदगी में खरसोदकलां जैन श्री संघ की नई समिति का गठन भी किया‌ गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर अशोक पगारिया का चयन किया गया

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in