Skip to main content

Aaj Tak24x7

स्लग -हैंडपंप से निकला पेट्रोल जैसा पदार्थ पानी में ज्वलनशील पदार्थ मिले होने की आशंका, प्रशासन ने जांच के लिए भेजा सैम्पल

स्थान जालौन

रिपोर्ट-इरफान पठान

एंकर…….
बुंदेलखंड के जालौन में एक हैंडपंप से अचानक पानी के बजाय ज्वलनशील पदार्थ निकलने लगा। यह घटना बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास स्थित ग्राम अम्बरगढ़ में सामने आई। जहां स्थानीय निवासी रामलला गुर्जर के घर में लगे हैंडपंप से झाग युक्त पानी के साथ पेट्रोल जैसी तेज गंध आने लगी। और चिंगारी मिलते ही
पानी में आग लगने लगी।
शुरुआत में लोगों ने सोचा कि हैंडपंप में कुछ तकनीकी गड़बड़ी हुई होगी। लेकिन जब पानी में गंध लगातार बढ़ती गई। साथ ही झाग के साथ हल्की चिकनाहट भी महसूस होने लगी, तो ग्रामीणों को शक हुआ, कि यह सामान्य पानी नहीं है। कुछ लोगों ने दावा किया कि इस पानी में आग लगाने पर ज्वाला उठी। जिससे यह स्पष्ट हुआ कि पानी में कोई ज्वलनशील तत्व मौजूद है।
घटना की जानकारी होने पर देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ रामलला गुर्जर के मकान पर जमा हो गई। हैंडपंप से निकल रहे पदार्थ को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों का मानना है कि जमीन के नीचे कहीं पेट्रोलियम उत्पाद हो सकते हैं, जबकि कुछ लोग इसे केमिकल या जहरीली गैस का भी असर बता रहे हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हैंडपंप को बंद करवाया और पानी का सैम्पल जांच के लिए भेज दिए हैं।
जालौन प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए भौगोलिक व रासायनिक जांच कराई जाएगी। ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर यह ज्वलनशील पदार्थ कहां से और कैसे पानी में मिल रहा है। ये जाँच के बाद ही पता चल सकेगा ।

जालौन से
इरफान पठान की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in