Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना कोतवाली पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहे सटोरिया व सरगना को पकड़कर उनके खिलाफ की कार्यवाही

IPL का ऑफलाइन सट्टा लगवा रहा युवक धरा

 

सटोरिया से कुल 1100/- रुपये नगद एवं सट्टा पर्ची की जप्त।
पकड़ा गया सरगना 10 प्रतिशत के कमीशन पर सट्टा पर्ची लगवाता था।

ग्वालियर। 24.05.2025। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान ने अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में भ्रमण कर सटोरियों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली उनि0 मोहिनी वर्मा के द्वारा थाना कोतिवाली पुलिस टीम को क्षेत्र में भ्रमण कर आईपीएल मैच पर सट्टा खिला रहे सटोरियों की पतारसी हेतु लगाया गया। दिनाक 23.05.2025 दौराने भ्रमण पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कि एक व्यक्ति माधौ प्लाजा के पीछे आईपीएल मैच का 01 रुपये के 80 रुपये का प्रलोभन देकर सट्टा की पर्ची लिख रहा है, सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति माधौ प्लाजा के पीछे खडा मिला, जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने बाला बाई का बाजार, लश्कर का होना बताया, पकड़े गये उक्त व्यक्ति के तलाशी लेने पर उसके पास से हाथ की लिखी हुई आईपीएल टीम एसआरएच व आरसीवी की सट्टा पर्ची व एक नीला डोट पेन एवं नगदी 1100/- रुपये नगदी मिली, जिसे सटोरिया से विधिवत जप्त किया गया।

पूछताछ में पकड़े गये सटोरिया ने बताया कि वह आईपीएल मैच में लोगो को प्रलोवन देखर सट्ट पर्ची लिख रहा था और यह काम नयाबाजार गणेश कालोनी निवासी एक व्यक्ति के कहने पर कर रहा था। मैच में जो भी पैसा आता था वह में उस व्यक्ति को देता था जिसमे से वह मुझे दस परसेन्ट कमीशन देता है। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर दूसरे सटोरिया की तलाश की गई तो वह ऊंट पुल के पास मिला और जिससे पूछताछ की गई तो उसने आईपीएल मैच पर सट्ट पर्ची लिखवाने की बात स्वीकार की। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गये दोनों सटोरियों के खिलाफ अप0क0्र 57/25 धारा 4ए पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

जप्त मशरूका: सटोरिया से कुल नगदी 1100/- रुपये, सट्टा पर्ची व एक नीला डोट पेन जप्त किया।

सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उनि0 मोहिनी वर्मा, प्र.आर. धर्मेन्द्र किरार, प्र.आर. सागर सेगर, आर. कोमल सरल, आर. राजेश की सराहनीय भूमिका रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in