घटना विवरणः- पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर्र रहमान जी के द्वारा अवैद्य गतिविधियों एवं अवैद्य कारोबार करने वालो पर कडी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है जिसके अनुपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मो. इसरार मंसूरी एवं एस.डी.ओ.पी. कोतमा श्रीमति आरती शाक्य के कुशल मार्गदर्शन मे थाना बिजुरी पुलिस द्वारा दिनांक 22.05.25 को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना प्राप्त होने पर कि एक व्यक्ति अपने टीव्हीएस राईडर मोटर साइकल क्र एमपी 65 जेडबी 4159 के पीछे बोरे मे बधे अवैद्य शराब को कोतमा से बिजुरी की तरफ बिक्री के उद्देश्य से ले जा रहा है सूचना पर बिजुरी पुलिस द्वारा एनएच 43 ढावे मे पास बैहाटोला मे रेड की कार्यवाही कर आरोपी दुर्गेश जायसवाल पिता चिन्ता जायसवाल उम्र 19 वर्ष निवासी रेउसा थाना कोतमा को रुकवाकर चेक किया जिसके पास से एक बोरी मे बीयर एवं व्लू चीफ अंग्रेजी शराब कुल 66 लीटर अवैद्य शराब एवं एक टीव्हीएस राईडर मोटर साइकल क्र एमपी 65 जेडबी 4159 कुल मशरुका 83.520 रुपये का विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अप. क्र 157/25 धारा 34(2) आब एक्ट का पंजीबद्ध किया गया तथा पूछताछ की गयी जिसमे आरोपी द्वारा शराब के मुख्य व्यापारी रामचरित्र जायसवाल पिता रामचरण जायसवाल उम्र 30 वर्ष निवासी रेउसा के बारे मे बताया जो उक्त अपराध का मुख्य आरोपी होने से दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
रिपोर्टर
दिनेश केवट



