Skip to main content

Aaj Tak24x7

विशेष सचिव सिंचाई/जनपद नोडल अधिकारी रणविजय यादव ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान नियामतपुर बिहारी गौशाला, फफूंद स्थित गौशाला, नियामतपुर कोठी गौशाला तथा कस्बा खानपुर गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया

 

औरैया 24 मई 2025- विशेष सचिव सिंचाई/जनपद नोडल अधिकारी श्री रणविजय यादव ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान नियामतपुर बिहारी गौशाला, फफूंद स्थित गौशाला, नियामतपुर कोठी गौशाला तथा कस्बा खानपुर गौशाला का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी और संबंधितों को निर्देशित किया कि संरक्षित गोवंशों को समय से चारा, पानी आदि दिया जाए और समय-समय पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाए। इस दौरान मिर्जापुर बैरम शाह गौशाला का भी निरीक्षण किया जहां बायोगैस तथा सोलर ऊर्जा से प्रकाश आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। कस्बा खानपुर गोवंशों के गोबर से वर्मी कंपोजिट खाद बनाई जाती है जिस पर उन्होंने कहा कि अन्य गोआश्रय स्थलों में इस कार्य को भी कराया जाए। निरीक्षण के दौरान नियामतपुर बिहारी में कुल पांच गोवंश कमजोर स्थिति में पाए गए जिस पर उन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा दवा आदि दिलवाने को भी कहा। दिनांक 21/22 मई में आई आंधी के कारण विद्युत व्यवस्था खराब थी परंतु जनरेटर के माध्यम से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराते हुए गोवंशों के लिए पर्याप्त जलापूर्ति आदि की व्यवस्था की जा रही थी। उन्होंने इस अवसर पर गोआश्रय स्थल में तैनात केयरटेकर (कार्मिकों) आदि के भुगतान की स्थिति को देखा।
नोडल अधिकारी श्री यादव ने निर्देशित किया कि गोवंशों के बैठने के लिए को गोआश्रय स्थलों में बरगद, पीपल, पाकड़ आदि के छायादार वृक्ष लगवाए जाएं।
उक्त के उपरांत नोडल अधिकारी श्री रणविजय यादव ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत दखलीपुर तथा पूर्वा चमारन की मढैया में पहुंचकर किए गए कार्य को देखा तथा जलापूर्ति के समय आदि की जानकारी प्राप्त की और टोटी आदि लगी पाई गई इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि गांव में होर्डिंग /वॉल पेंटिंग के माध्यम से टोल फ्री नंबर को अंकित किया जाए जिससे जलापूर्ति के संबंध में किसी को कोई समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल सूचना देकर निदान कर सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार सहित संबंधित अधिकारी हरि उपस्थित रहे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in