नेशनल ग्रोथ समिट में औरैया की दीक्षा सम्मानित*

आर. चंद्रा ब्यूरो

 

*नेशनल ग्रोथ समिट में औरैया की दीक्षा सम्मानित*

नई दिल्ली के अगस्त क्रांति रोड पर स्थित पीएचडी हाउस के सभागार में नेशनल ट्रेड एंड इंडस्ट्री काउंसिल की ओर से नेशनल ग्रोथ समिट 2025 का आयोजन किया गया। इसमें जनपद की ओर से विशेष अतिथि के रूप में वक्ता दीक्षा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विजन 2047 रोडमैप टू विकसित भारत , सोशल ट्रांसफॉर्मेशन फोर अ विकसित भारत व इंडस्ट्रियल स्ट्रेटिजेस फोर विकसित भारत विषयों पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें भारत के विभिन्न प्रांतों से 100 से अधिक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों व विश्व स्तर के व्यापारियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र को एपीएम लिमिटेड के रमेश अग्रवाल व विकसित भारत एसआरसीसी की नोडल डॉ सपना बंसल के साथ जनपद औरैया के कल्पना ट्रेडर्स की तकनीकी विश्लेषक दीक्षा तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भारत सरकार के नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन सुनील जे सिंघी व अध्यक्ष के रूप में लॉजिट्रस्ट ग्लोबल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ डॉ पुष्पेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे व संचालन गुरुग्राम के गुंजन मेहता व औरैया के प्रशांत अवस्थी प्रखर ने संयुक्त रूप से किया।

इस पैनल डिस्कशन एंड बिजनेस अवार्ड सेरेमनी से लौटकर दीक्षा ने बताया कि विकसित भारत के लिए विजन 2047 के लक्ष्यों को भारत जल्द ही पूरा कर लेगा। जहां रूस और यूक्रेन युद्ध में पिछले कई वर्षों से उलझे हुए हैं वहीं भारत ने केवल चंद घंटों के ऑपरेशन सिंदूर से दुश्मन को जवाब देने के साथ ही अपने आप को चौथी अर्थव्यवस्था के मुकाम पर लाकर इतिहास रच दिया है। यह भारत की अच्छी कूटनीति का परिणाम है। औरैया में भी उद्योगों के लिए बहुत अच्छे अवसर हैं। जल्दी ही औरैया में उद्योगों को एक नई दिशा मिलनी चाहिए। दीक्षा को इससे पहले भी साहित्य के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं प्राप्त हो रहीं हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in