नगर परिषद बिस्टान में भारी अनियमित ओर भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस के पार्षदो ने मोर्चा खोला है। परिषद में हुये भृष्टाचार को लेकर क्षेत्रीय विधायक केदार डाबर के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को अवगत कराया गया। ज्ञात रहे कि शनिवार को महेश्वर में आयोजित सविंधान बचाओ यात्रा में आये प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को लिखित शिकायत देकर नगर परिषद अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालन अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग पार्षदों ने की है। इसी को लेकर रविवार को पार्षदों द्वारा प्रेस नोट जारी कर मीडिया को बिंदुवार जानकारी दी गई। पार्षदों ने बताया कि नगर परिषद से सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई थी। जिसमें सामने आया कि भाजपा के नगर परिषद अध्यक्ष डेमसिह नार्वे ओर मुख्य नगर पालिका अधिकारी की साठगाँठ से परिषद में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। पार्षद राजु प्रजापत, श्री कृष्ण राठौड़, राजेश मंडलोई, अजय बागदरे,नितिन मिश्रा,लक्ष्मी बाई, ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर परिषद द्वारा स्वच्छता अभियान में करीब 1 करोड़ 43 लाख रुपये ख़र्च किया गया है लेकिन स्वच्छता कहि दिखाई नही देती है। पार्षदों का आरोप है कि सूचना अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी भी समय सीमा में उपलब्ध नही करवाई गई थी जिसकी शिकायत जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक व पार्षदों ने मिलकर कलेक्टर को की। उसके बाद जानकारी उपलब्ध करवाई गई। पार्षदों ने कहा कि निर्माण कार्यों में भी भारी भर्ष्टाचार हुआ है उसकी शिकायत भी कमिश्नर को ऑन लाईन की है लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नही हुई है। पार्षदों की मांग है कि नगर परिषद में हुए भर्ष्टाचार की जांच कर उनके खिलाफ उचित कार्यवाही की जाये।
राजेश नागर की रिपोर्ट;



