शातिर बदमाश धर्मेन्द्र यादव तथा अन्य 2 आरोपी अवैध शस्त्र सहित पकड़े गये,
1 पिस्टल, 1 कारतूस बटनदार चाकू, 1 चाकू एवं 2 तलवार जप्त
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध श्रीमती सोनाली दुबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीष कुमार साहू एवं नगर पुलिस अधीक्षक केण्ट/अपराध श्री उदयभान सिंह बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना खमरिया की संयुक्त टीम द्वारा 3 आरोपियों को 1 पिस्टल, 1 कारतूस, 2 बटनदार चाकू सहित रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी खमरिया श्रीमती सरोजनी टोप्पो ने बताया ने बताया कि दिनांक 26-5-25 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि खमरिया ओलंपिक स्टेडियम के पास मैदान में एक व्यक्ति अपराध की नियत से पिस्टल लिये घूम रहा है, सूचना क्राईम ब्रांच एवं थाना खमरिया की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, खमरिया ओलंपिक स्टेडिययम के पास मैदान में मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति तथा 2 अन्य लोग खडे दिये जो पुलिस को देखकर भागने लगे घेराबंदी कर तीनों को पकडा पूछताछ पर तीनों ने अपने नाम धर्मेन्द्र उर्फ बबलू यादव उम्र 35 वर्ष निवासी सोनपुर खमरिया एवं रंजीत कुमार कुशवाहा (काछी) उम्र 22 वर्ष निवासी ढूड़ी पिपरिया सोनपुर के आगे खमरिया तथा जोय अन्थोनी उम्र 36 वर्ष निवासी दुर्गा मंदिर के पास घाना खमरिया बताये ।
सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर धर्मेन्द्र उर्फ बबलू यादव कमर में पिस्टल खोसे मिला, पिस्टल को चैक करने पर मैगजीन में एक कारतूस लोड पाया गया।
इसी प्रकार तलाशी लेने पर रंजीत कुशवाहा एवं जोय एन्थोनी 1-1 बटनदार चायना चाकू रखे मिले । धर्मेन्द्र यादव से 1 पिस्टल एवं 1 कारतूस जप्त करते हुये धमेन्द्र यादव के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
इसी प्रकार रंजीत एवं जोय एन्थेानी से 2 चाकू जप्त करते हुये दोनों के विरूद्ध पृथक पृथक धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय है कि आरोपी धर्मेन्द्र यादव अपराध प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके विरूद्ध पूर्व से अवैध वसूली, मारपीट, आबकारी, आर्म्स एक्ट, जुआ एक्ट, आदि के 23 अपराध पंजीबद्ध है।
इसी प्रकार जोय एन्थोनी के विरूद्ध मारपीट एवं आर्म्स एक्ट के 3 अपराध पंजीबद्ध है।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकड़ने में अपराध थाना प्रभारी श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक मोहन सिंह, हितेन्द्र रावत, आरक्षक प्रदीप टेकाम, प्रमोद सोनी तथा थाना खमरिया के सहायक उप निरीक्षक राजेश अहिरवार, प्रधान आरक्षक राममिलन बरकड़े, आरक्षक गौरव की सराहनीय भूमिका रही।
Author: aajtak24x7
50% LikesVS
50% Dislikes



