सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कृत्य करने वाला आरोपी रायपुर (छत्तीसगढ़) से गिरफ्तार

स्लग
दुष्कर्म
एंकर
पीड़ित युवती की शिकायत पर थाना कोतवाली अनूपपुर की टीम ने एक 26 वर्षीय नवयुवती से सोशल मीडिया (फेसबुक) के माध्यम से दोस्ती कर, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिवशंकर तिवारी, निवासी कौशांबी (उत्तर प्रदेश) को रायपुर (छत्तीसगढ़) से गिरफ्तार किया गया।
वी ओ 01
नवयुवती द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि लगभग दो वर्ष पूर्व आरोपी रवि शंकर तिवारी ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर मित्रता की। इसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार अनूपपुर में शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने विवाह की बात की, तो आरोपी ने जातिगत भिन्नता का हवाला देकर शादी से इंकार कर दिया।
वी ओ 02
पीड़िता की शिकायत पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 265/25 धारा 69 बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

कार्यवाही करते हुए आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी वर्तमान में इंडियन ऑयल कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी ने विगत दो वर्षों में विवाह का झांसा देकर पीड़िता का कई बार शोषण किया है।

बाइट 01
अरविंद जैन
थाना प्रभारी अनूपपुर

रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in