श्री अर्जीवाले हनुमान जी का प्रकट उत्सव एवं सतगुरु देव भगवान का तीन दिवसीय साकेत महोत्सव बुधवार से प्रारंभ

देवेन्द्र चौकसे मांधाता

 

*श्री अर्जीवाले हनुमान जी का प्रकट उत्सव एवं सतगुरु देव भगवान का तीन दिवसीय साकेत महोत्सव बुधवार से प्रारं*

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7

ओंकारेश्वर

श्री अर्जीवाले हनुमान जी का प्रकट उत्सव एवं सतगुरु देव भगवान का साकेत महोत्सव तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के मां नर्मदा के पावन तट एवं श्री ओमकार ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के सानिध्य में श्री अयोध्याधाम आश्रम में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कल दिनांक 29 मई से 31 मई 2025 तक किया जा रहा है। 29 मई दिन गुरुवार को अखंड राम चरित मानस यज्ञ प्रारंभ किया जाएगा, 30 मई दिन शुक्रवार को रामार्चा संध्याकाल मां नर्मदा की चुनरी पूजन एवं अभिषेक किया जाएगा एवं 31 मई 2025 दिन शनिवार को पुष्प नक्षत्र, तिथि पंचमी, सुंदरकांड, श्री अर्जी वाले हनुमान जी का पूजन, अर्जुन अभिषेक संतों एवं भक्तों के लिए विशाल भंडारा प्रसादी वितरण का आयोजन कर समस्त कार्यक्रम संपन्न होगा। समस्त कार्यक्रम श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर संत बालबिहारी दास जी महाराज, अखिल भारतीय पांच रामानंदी अनी निर्वाणी अखाड़ा के सानिध्य में किया जा रहा है जिसकी व्यवस्थापिका साध्वी राजराजेश्वरी दीदी मां है।

श्री अर्जी वाले हनुमान जी का जब प्राण प्रतिष्ठा किया गया था तब पुष्प नक्षत्र पंचमी तिथि शनिवार का दिन था इस बार भी पुष्प नक्षत्र पंचमी तिथि शनिवार का दिन आ रहा है श्री हनुमान जी का पूरे 5 साल तक निर्माण चला सिर्फ पुष्प नक्षत्र में 1 महीने में एक दिन पुष्प नक्षत्र आता है प्राण प्रतिष्ठा भी पुष्प नक्षत्र में किया गया पहली बार ओंकारेश्वर नगरी में श्री रामचरितमानस अखंड यज्ञ किया जा रहा है जो 36 घंटे अखंड रात दिन चलेगा हर चौपाई पर आहुति दी जाएगी 51000 आहुतियां डालेगी जिसमें मालवा प्रांत एवं पूरे भारतवर्ष से हजारों संख्या में साधु संत मंडल एवं श्रद्धालु आएंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in