बस्ती में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की विचार गोष्ठी में मनोरमा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक अनिल त्रिपाठी को सम्मानित किया गया!*

*रिपोर्ट*

*शमसुलहक ख़ान*

*आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती*

 

*बस्ती में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की विचार गोष्ठी में मनोरमा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक अनिल त्रिपाठी को सम्मानित किया गया!

 

। अनिल त्रिपाठी को यह सम्मान स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे। संगठन की ओर से प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी और जिलाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी ने अन्य पदाधिकारियों के साथ यह सम्मान प्रदान किया। इस सम्मान से स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाले अन्य संगठनों और व्यक्तियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

 

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास खुद के लिए वक्त नहीं है,ऐसे में अनिल त्रिपाठी जिनको मरीजों के इलाज में मदाद का जुनून सवार है। इसके लिए उन्होंने सप्ताह के सातों दिन-रात अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया है। सुबह 3 बजे तैयार होकर घर से निकालना, लखनऊ जाकर दिन भर मरीजों को तीमारदारी करना और रात को वापस 11 बजे लौटना उनकी दिनचर्या बन चुकी है। बिना थके 2016 से अनवरत इस कार्य में जुटे हुए हैं। हरैया क्षेत्र के ठुठवा गांव निवासी अनिल कुमार त्रिपाठी समाज के गरीबों, असहायों, मजबूरों, निराश्रित, मरीजों को लखनऊ के एसजीपीआई, केजीएमयू ,राम मनोहर लोहिया, विवेकानंद,मेदांता जैसे अस्पतालों में चौदह हजार से अधिक मरीजों को साथ ले जाकर उनका इलाज ,जांच करवा चुके है, जो धनाभाव या जानकारी की कमी के कारण वहां इलाज कराने में असमर्थ थे। इसके बदले वह दुआओं के अलावा किसी से कुछ भी नही लेते हैं।

 

सबसे खास बात यह कि निजी अस्पताल या जांच केंद्र में मरीजों को ले जाने की जगह सरकारी व्यवस्था पर ही भरोसा करते हैं।पूर्वांचल जिलों में हजारों लोग खुद बताते हैं अनिल त्रिपाठी की वजह से उनका या उनके परिजनों का जीवन बचा है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in