ग्राम पंचायत पोड़ी के बहेराटोला में बीती रात सोते वक्त 15 वर्षीय युवक नितेश पनिका को किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से किया प्रहा ,
अनूपपुर जिले के थाना भालूमाड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी वार्ड क्रमांक 03 बहेराटोला में 27 माई 2025 की बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने 15 वर्षीय युवक नितेश पनिका की उसके ही घर पर सोते वक्त
निर्मम तरीके से धारदार हथियार (टागी ) से हत्या कर दी गई,, मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर एवं भालूमाड़ा थाना प्रभारी संजय खालको पुलिस दल के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया और भालूमाड़ा पुलिस तत्काल अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता (बी एन एस)2023की धारा 103(1) तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस।
भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में विगत एक माह में एक 5 वर्षीय मासूम बच्चे की निर्मल हत्या एवं आज 16 वर्षी युवक नितेश पनिका की उसके ही घर पर सोते वक्त धारदार हथियार से निर्मम हत्या से क्षेत्र के चारों ओर दहशत का माहौल निर्मित है।
रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर



