Skip to main content

Aaj Tak24x7

अमरोहा जाने वाले लोगों को अब परेशानी का सामना करना पड़ेगा लोक निर्माण विभाग ने आहार में गंगा नदी पर बने पैटून पुल को बंद कर दिया है

आहर से अमरोहा जाने वाला मार्ग बंद………….. गंगा से हटाया पैटून पुल आहार बुलंदशहर जहांगीराबाद ऊंचा गांव सेआहार होते हुए  पुल बंद होने से अब लोगों को करीब 30 किलोमीटर अधिक सफर करना पड़ेगा मानसून नजदीक आने के कारण पैटून पूल को हटाया गया है आहार क्षेत्र में देविका मंदिर के सामने गंगा नदी पर पैटून पुल बना हुआ है इसके माध्यम से अमरोहा जाने के लिए लोग पैदल साइकिल बाइक कार और ट्रैक्टर समेत अन्य हल्के वाहन पैटून पुल से पार करते थे इस क्षेत्र में पक्का पुल न होने के कारण लोग इसका इस्तेमाल करते थे पेटून पुल लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाया जाता है मानसून से पहले इस पुल को हटा दिया जाता है यह इसलिए भी जरूरी है कि गंगा में जलस्तर बढ़ने से पुल के बहाने की संभावनाएं रहती है पैटून पुल प्रभारी हरेंद्र कुमार.ने बताया पैटून पुल गंगा में ज्यादा पानी होने पर बह सकता है यदि ऐसा होता है तो कोई हादसा भी हो सकता है इसलिए इसे अब बंद कर दिया गया है साथ ही पुल का का सामान मजदूरों से खुलवा कर कर गंगा घाट पर कैंप में सुरक्षित कर लिया गया है उन्होंने बताया कि अब इस पैटून पुल का संचालन मानसून की विदाई के बाद किया जाएगा………..सवाददाता….. मुशीर. खान……अमरोहा. उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in