Skip to main content

Aaj Tak24x7

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ओबरा तापीय परियोजना की पहली इकाई का वर्चुअल लोकार्पण 30 मई को

रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

 

ओबरा नगर स्थित गांधी मैदान में 30 मई 2025 को प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से ओबरा सी तापीय परियोजना की 660 मेगावाट की पहली इकाई का लोकार्पण किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2:45 बजे कानपुर नगर से वर्चुअल माध्यम द्वारा आयोजित किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक अवसर की तैयारियों का जायजा लेने हेतु उप जिला अधिकारी ओबरा श्री विवेक सिंह, क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष देव पांडे तथा तापीय परियोजना के वरिष्ठ अभियंता श्री ए.के. राय सहित अन्य प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारीगण गांधी मैदान में उपस्थित रहेइस दौरान कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों, और सीधा प्रसारण सुनिश्चित करने की रूपरेखा पर चर्चा की गई। सभी आवश्यक तैयारियाँ परियोजना स्तर पर तीव्र गति से की जा रही हैं ताकि यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कानपुर में आयोजित समीक्षा बैठक में इस लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं।

यह कार्यक्रम क्षेत्र के माननीय मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि तथा उच्च प्रशासनिक अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा, जिससे स्थानीय जनता भी उपस्थित रहेगी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in