आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट
दुद्धी सोनभद्र। विकासखंड अंतर्गत ग्राम बैरखड़ में ग्राम समाज की भूमि कब्जा करने का मामला सामने आया है। इस्लाउद्दीन पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम बैरखड़ ने आरोप लगाया है कि मेराज अहमद और उनके पुत्रगण उनकी आराजी में खनन-खोदन कर मिट्टी पाट रहे हैं और उन्हें जान माल की धमकी दे रहे हैं।
इस्लाउद्दीन ने आरोप लगाया है कि विपक्षीगण उनकी आराजी संख्या 3230ख/0.2280 पहाडी खाता और 3230 मि/0.2130 हे० बंजर खाता में है जबरजस्ती कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी महोदय से मांग की है कि आराजी में खनन-खोदन और मिट्टी पाटने से विपक्षीगण को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
इस्लाउद्दीन ने कहा है कि यदि विपक्षीगण आराजी पर कब्जा करने में सफल हो जाते हैं तो सरकार की अपूरणीय क्षति होगी। उन्होंने उपजिलाधिकारी महोदय से मांग की है कि विपक्षीगण को आराजी में खनन-खोदन और मिट्टी पाटने से रोकने के लिए थाना क्षेत्र विण्ढमगंज के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई की जाए। ग्राम समाज की जमीन से पर मिट्टी का खनन तथा पत्थर की खनन करके उसे बेचा जा रहा है।
पूर्व प्रधान बाघराटा ने भी उपजिलाधिकारी महोदय से अपील की है कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाए और आराजी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा है कि विपक्षीगण काफी दबंग और बदमाश हैं और वे जबरजस्ती उनकी आराजी पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि शिकायत प्रार्थना पत्र दिए काफी दिन हो गए लेकिन अभी तक प्रशासनिक कार्रवाई कुछ नहीं हुई है जिससे दबंग लोगों का हौसला बढ़ता जा रहा है और बेखौफ होकर ग्राम समाज की जमीन पर खनन पर पत्थर गिट्टी बौल्डर बेचकर धन अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग किया है।



