महामाई मां नर्मदा की समरसता आरती में शामिल हुवे केबिनेट मंत्री लाखनसिंह तँवर एवं अन्य सैकड़ो ग्रामीण जन-।

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7
खंडवा / ओंकारेश्वर
महर्षि वाल्मीकि धाम आश्रम मोरटक्का द्वारा प्रत्येक अमावस्या के दिवस की परंपराओं के अनुसार विशाल भंडारा एवं संध्या कालीन महा समरसता आरती का आयोजन विगत कई सालों से आयोजित किया जाता हुआ आ रहा जिसमे आस पास क्षेत्र के हिन्दू समाज जन शामिल होकर सभी एक साथ आरती करके हिन्दू एकता का परिचय देते हुए आ रहे हैं
आश्रम संचालक लाखनसिंह तँवर ने बताया कि माँ जगत जननी नर्मदा मैया की अमावस्या को समरसता आरती हिन्दू समाज मे भेदभाव को दूर करने एवं क्षेत्र की जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से की जा रही है जिसमे निमाड क्षेत्र के आस पास के 150 से 200 गाँव आश्रम से डारेक्ट जुड़े है और प्रति अमावस्या पर स्नान करके अपनी सेवा मां नर्मदा के दक्षिण के घाट पर देते है आज मां नर्मदा जी की आरती में मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री नंदकुमार जी सेन उपस्तिथ होकर माता रानी की आरती की गई एवं आश्रम टीम द्वारा केशरिया साफा बांधकर सम्मान किया गया
आचार्य धर्मेंद्र शर्मा पंडित पीयूष पाठक कान्हा जोशी प्रणय पाठक द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ आरती की गई पत्रकार मुकेश शुक्ला चरण सोलंकी
हिमांशु सिंह महेंद्र वर्मा भूपेंद्र सिंह मोनू सिंह श्रवण सोनी प्रकाश केवट महेंद्र केवट अमित केवट अभय पाठक गोलू चावड़ा विजय सिंह मोहनसिंह अखिलेशसिंह अवधेश सिंह भदौरिया निलेश परमार आदि सभी उपस्तिथ रहे
महर्षि वाल्मीकि धाम आश्रम भोजन प्रसाद का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes