Skip to main content

Aaj Tak24x7

अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत नगर पंचायत जहाँगीरपुर मे भी महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण सम्मलेन एवं सम्मान समारोह आयोजित

संवाददाता:-गीता ठाकुर

जहाँगीरपुर ग्रेटर नॉएडा :- महारानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान 2025 के अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय जहँगीरपुर में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि विजय भाटी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा गौतम बुद्ध नगर,संगीता रावल जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रही। चन्द्रमणि भारद्वाज जिला संयोजक आईटी जिला सह संयोजक स्मृति अभियान ने रानी के जीवन चरित्र का दर्शन कराया । उन्होंने बताया रानी का जीवन आज के समाज के लिए भी अत्यंत प्रासंगिक है — अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी से प्रेरणा और नारी सशक्तिकरण की सीख मिलती है । अहिल्याबाई होल्कर — एक ऐसा नाम, जो भारत के इतिहास में नारी नेतृत्व,न्यायप्रियता और समाजसेवा की अमिट छवि बन चुका है। एक ऐसी महिला, जिन्होंने 18वीं शताब्दी में उस समाज को नेतृत्व दिया, जहाँ महिलाओं की भूमिका सीमित मानी जाती थी। लेकिन उन्होंने साबित किया कि सच्चा नेतृत्व न तो लिंग देखता है और न ही सीमाएँ। 12 साल कि आयु मे शादी हो जाना और 29 साल कि आयु मे अपने पति को खो देना ये किसी के लिए भी असहनीय होता है, लेकिन उन्होंने अपने को कमजोर नहीं माना और अपने ससुर के कहने पर शासन कि बागडोर संभाली और ऐसा शासन का उदाहरण दिया जोआज भी नारी शक्ति के लिए प्रेरणा का विषय है! उनकी शासन-व्यवस्था जनहितकारी, न्यायपूर्ण और दूरदर्शी थी। उन्होंने मंदिरों का पुनर्निर्माण किया, व्यापार और कृषि को प्रोत्साहन दिया, और सबसे बड़ी बात — उन्होंने हर वर्ग के लोगों को समान दृष्टि से देखा।हमें चाहिए कि हम अपने समाज की हर बेटी, हर बहन, हर माँ को वह अवसर दें, जिसमें वह अपने भीतर की अहिल्याबाई को पहचान सके। शिक्षा, आत्मविश्वास, और समान अवसर — यही सच्चे सशक्तिकरण के स्तंभ हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7