Skip to main content

Aaj Tak24x7

श्रीशीतलनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में तीन दिवसीय श्रुत पंचमी महोत्सव का आयोजन

31 मई को वेदी प्रतिष्ठा,श्रुत पंचमी विशेष पूजन एव वेदी पर श्रीजी विराजमान का भव्य आयोजन

विदिशा। श्री शीतलनाथ दि. जैन बड़ा मंदिर ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी श्रुत पंचमी पर्व के पावन प्रसंग पर श्री लघु चौबीस तीर्थंकर विधान,श्री यागमण्डल विधान एवं वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव एवं आध्यात्मिक प्रवचनों का मंगल आयोजन का शुभारंभ हुआ। जो कि 31 मई तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर ट्रस्ट के प्रवक्ता डॉ मक्खन लाल जैन द्वारा बताया गया कि त्रय दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन जाप अनुष्ठान ,श्रीजी प्रक्षाल अभिषेक पूजन आदि के पश्चात श्री यागमण्डल विधान में 64 रिद्धि अर्घ,पंच परमेष्ठि अर्घ,त्रिकाल चौबीसी अर्घ,आदि अर्घ सम्पन्न कर वेदी शुद्धि की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। जिसमें वेदी शुद्धि का सौभाग्य श्रीमती संतोषी जैन स्व सुभाष चंद जैन,श्रीमती अंशुल अनुराग जैन,श्रीमती निकिता एकांत जैन शीतल ज्वेलर्स परिवार को प्राप्त हुआ। जिसमें बाहर से पधारे हुए विद्वान सुलभ शास्त्री एवं ध्रुव शास्त्री द्वारा यंत्र पूजन एवं देव स्तुति आदि अनेक प्रारंभिक क्रियाओं के साथ 81 मंत्रों के उच्चारण के साथ विधि विधान पूर्वक वेदी शुद्धि की क्रियाओं को सम्पन्न कराया। वही सांयकालीन भक्ति पश्चात शाम 7ः30 से छोटे बच्चों की कक्षा आयोजित की गई। जिसमें विद्वान ध्रुव शास्त्री द्वारा बच्चो को श्रुत पंचमी पर्व क्यों मनाया जाता है एवं श्रुत पंचमी के बारे में बताया। श्रुत पंचमी पर्व पर हमें जिनवाणी माता लिखित रूप से प्राप्त हुई। तो वही 31 मई ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी को,श्रुत पंचमी पर्व है। विचारिए, मां न होती तो..हम सभी इस पर्व को न सिर्फ जिनश्रुत की पूजा-अर्चना करते हुए मनाएं, साथ ही उपलब्ध द्रव्य श्रुत से निज पंचम परम पारिणामिक भाव के आश्रय से मोक्षमार्गी हो जाए। इसमें ही श्रुत पंचमी पर्व की सार्थकता है षट्खंडागम आदि, श्रुतों की पूजा करके। निज-पर भेदविज्ञान करो, निज दृष्टि धरके। तो वही रात्रि 8ः30 से शुभम शास्त्री द्वारा आध्यात्मिक प्रवचन में समयसार ग्रंथ का स्वाध्याय का लाभ सभी को प्राप्त हुआ। वही उन्होने कहा कि 31 जून को प्रातः 7ः00 बजे से जाप अनुष्ठान एवं जाप समापन,प्रातः 7.30 बजे से श्री जिनेन्द्र अभिषेक एवं श्रुत पंचमी पूजन की विशेष पूजन की जावेगी,प्रातः 9.15 से श्री जी वेदी पर विराजमान किए जायेंगे,जिसमें सभी पुण्यार्जक श्रावक श्रेष्ठि बनने का सौभाग्य बनने की अपील प्रवक्ता डॉ मक्खन लाल जैन द्वारा की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष मलुकचंद जैन खेरुआ द्वारा अधिक संख्या में धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in