नगर परिषद बिस्टान के अंतर्गत आवली बिस्टान मार्ग पर कुछ वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री सड़क योजना में पुलिया का निर्माण किया गया था

बिस्टान –

आजतक 24×7 न्यूज चैनल की ख़बर का असर

। उसके निर्माण के बाद पुलिया के बीच मे एक बड़ा गड्डा वाहन चालको के लिये दुर्घटना का कारण बन गया था। घटिया निर्माण के बाद पुलिया की ख़बर आज़तक 24×7 न्यूज पर आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और पुलिया को तोड़कर नई पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। किसान राजेश मालवीय ने बताया कि बीते वर्ष भी इसी पुलिया पर गड्डा हो गया था लेकिन ओपचारिकता के साथ मरम्मत कर छोड़ दिया था। इस बार फिर उसी जगह पुलिया पर गड्डा हो गया। ये गड्डा मार्ग पर चलने वाले वाहन चालको के लिये खतरा बना हुआ था। इस मार्ग पर प्रतिदिन आने जाने वाहन चालको ने आजतक न्यूज चैनल की सराहना की। जिसके चलते नवीन पुलिया निर्माण का कार्य शुरू हुआ है।

बिस्टान से राजेश नागर की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes