Skip to main content

Aaj Tak24x7

तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में नर्मदा नदी में डूबने की 5 दिन में तीसरी घटना तो वहीं अनेक लोगों को डूबते से बचाया भी गया

मुकेश शुक्ला आज तक 24 *7 खंडवा जिले के पवित्र तीर्थ धाम ओंकारेश्वर में पिछले 5 दिनों में तीसरी नर्मदा में डूब कर मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है नगर वासियों का कहना है कि ओंकारेश्वर बांध का जलस्तर कम ज्यादा होने की वजह से ऐसी घटनाएं होती रहती है जिस पर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है आज 31 मई को कानपुर निवासी कृष्णा साहू उम्र 21 वर्ष पिता संतोष साहू निवासी कानपुर जो 20 लोगों के साथ आए तीर्थ नगरी आए हुए थे जिनकी स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई है अन्य साथी दो जो बचने के प्रयास में डूब रहे थे उनको घाट पर मौजूद होमगार्ड के जवानों ने सकुशल बचा लिया ज्ञात होगी विगत 5 दिनों में ओंकारेश्वर के घाटों पर डूबने की यह तीसरी घटना है 2 दिन पूर्व भी 17 वर्षीय युवक राजदीप की डूबने से ब्रह्मपुरी घाट पर मौत हो गई थी तो वहीं तीन दिन पहले गांव के ही मल्होत्रा परिवार के इकलौते घर के चिराग देवांश की मार्कंडेय संयास आश्रम के नीचे डूबने से मौत हो गई थी नाविक संघ सचिव अरुण कुमार वर्मा एवं उपाध्यक्ष कालूराम केवट ने बताया कि ओंकारेश्वर बांध का जलस्तर घटने बढ़ने की वजह से आए दिन घाटों पर दर्दनाक डूबने जैसी घटनाएं होती हैं तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर मैं वर्ष 2007 मैं बांध बनने के बाद प्रत्येक महीने चार से पांच घटनाएं हो जाती हैं और यह आंकड़ा लगभग हजारों की तादाद में पहुंच चुका है शासन प्रशासन को ओंकारेश्वर तीर्थ नगरी के घाटों पर जलस्तर सामान्य हो ऐसी व्यवस्था की जाना चाहिए जिससे मां नर्मदा में स्नान के दौरान डूबने जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके मगर जिला प्रशासन इस दिशा में लापरवाह दिखाई पड़ रहा है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7