नया बाजार में अज्ञात व्यक्ति की पत्थर पटककर हत्या करने वाले आरोपी को थाना कम्पू पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
ग्वालियर। 01.06.2025 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः– दिनांक 30.05.25 को सूचनाकर्ता अभिषेक तोमर पुत्र राजवीर सिंह तोमर उम्र 39 साल निवासी ग्राम जल का नगरा थाना अम्बाह जिला मुरैना हाल रामवाटिका के पास गोविन्दपुरी ग्वालियर ने थाना कम्पू में सूचना दी थी कि वह परख अल्ट्रा साऊण्ड नया बाजार कम्पू में काम करता है और दिनांक 30.05.25 के सुबह करीब 07.30 बजे वह परख अल्ट्रा साऊण्ड पर काम पर आया था तो देखा कि एक व्यक्ति जिसकी उम्र करीबन 45 वर्ष जिसके सिर में चोट है और आसपास खून पड़ा हुआ है का शव परख अल्ट्रासाउण्ड नया बाजार के शटर के बाहर पड़ा है। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर तस्दीक उपरान्त थाना कम्पू में मर्ग क्र 24/25 कायम किया गया। जांच उपरान्त व पीएम रिपोर्ट के आधार पर पाया गया कि उक्त अज्ञात मृतक की मृत्यु सिर व गर्दन पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर पटक कर हत्या की गई जो प्रथम दृष्टया धारा 103 बीएनएस का घटित होना पाया जाने से थाना कम्पू में अप0क्र0 202/25 धारा 103 बीएनएस का प्रकरण अज्ञात आरोपी के खिलाफ पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य) श्रीमती सुमन गुर्जर को थाना कम्पू पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित अज्ञात आरोपी की पतारसी कर शीध्र गिरफ्तार कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी इंदरगंज श्री रोबिन जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कम्पू निरीक्षक मदन मोहन मालवीय द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण के अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना दिनांक 31.05.2025 को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि दिनांक 30.05.2025 को नया बाजार में अज्ञात व्यक्ति की पत्थर पटक कर हत्या करने वाला संदेही नेहरू पार्क के होकर्स जोन में बैठा हुआ है। सूचना पर थाना कम्पू पुलिस की टीम को तस्दकी कर संदेही को पकड़े हेतु भेजा गया। पुलिस टीम होकर्स जोन नेहरू पार्क के पास पहुँची और अंदर जाकर देखा तो मुखबिर द्वारा बताए हुलिया का एक संदेही बैठा हुआ था जो कि पुलिस को देखकर उठ कर जाने लगा तो उसे पुलिस टीम द्वारा रोका और उससे पूछताछ की गई उसने निवासी जमालो का अखाड़ा जमन भइया की गली माधौगंज जिला ग्वालियर का होना बताया। आरोपी से उक्त घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। थाना कम्पू पुलिस द्वारा आरोपी को अप0क्र0 202/25 धारा 103 बीएनएस में विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी से उक्त हत्या के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है एवं थाना कम्पू पुलिस द्वारा उक्त अज्ञात मृतक की पतारसी के भी प्रयास किये जा रहे हैं जिसकी आरोपी द्वारा पत्थर पटकर हत्या की थी।
सराहनीय भूमिका :- थाना प्रभारी कम्पू निरीक्षक मदन मोहन मालवीय, उनि रुद्र पाठक, प्र.आर. रविकांत शर्मा, प्र.आर. हरी प्रताप सिंह चौहान, आर. शेर सिंह, आर. अजब सिंह, आर. समीम खान, आर. नवल सिंह, आर. राकेश रावत, आर. इरशाद, आर. वीरमान सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।



