जबलपुर के संजीवनी नगर थाना अंतर्गत बीती रात कछपुरा ब्रिज पर दो बाईकों में जोरदार भिड़ंत हो गई बताया जा रहा है

: अपाचे और प्लैटिना बाइक में जोरदार भिड़ंत

कि प्लैटिना बाइक पर सवार एक युवक गलत दिशा में काफी रफ्तार में बाइक चलाता हुआ आ रहा था जो की अपाचे बाइक सवार से भिढ़ गया जिसमें अपाचे बाइक सवार का हाथ फैक्चर हो गया एवं प्लैटिना बाइक सवार युवक के हाथ मुंह और सर पर चोटें आई हैं वहीं संजीवनी नगर थाना प्रभारी बी डी द्विवेदी के द्वारा बताया गया कि कछपुरा ब्रिज के ऊपर प्लैटिना सवार चालक गलत साइड से आ रहा था और जिमकी रफ्तार भी काफी तेज थी जो की अपाचे बाइक सवार युवक से टकरा गया और दोनों गाड़ियों में काफी छती हुई है वही प्लैटिना बाइक सवार से पूछताछ करने पर वह सही जवाब नहीं दे पा रहा था पुलिस प्रशासन ने प्रथम चिकित्सा के लिए उसे मेडिकल लेकर गए आपको बता दें कि 2 दिन पहले भी ऐसा ही एक हादसा कछपुरा ब्रिज पर हुआ था जिसमै भी काफी लोग घायल हुए थे वहीं देखने में आ रहा है कि कछपुरा ब्रिज पर जूस फल एवं आइसक्रीम के ठेले काफी तादात में लगते हैं जिससे आवागमन में अवरोध पैदा होता है लोग अपनी गाड़ियां बेतरतीब तरीके से खड़ी कर इन ठेले वालों से खाने-पीने की सामग्री लेते हैं और ट्रैफिक व्यवस्था को अवरुद्ध करते हैं

जबलपुर से सुनील मौर्य की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes