जिले भर के पत्रकारों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, वीडियो की फॉरेंसिक जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
अनूपपुर। जिले में सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो ने पत्रकारिता जगत को हिला कर रख दिया है। 2 जून को वायरल हुए इस वीडियो में पशु तस्करी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी अब्दुल रहमान उर्फ बल्लू ने पांच पत्रकारों पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में आरोपी द्वारा पत्रकारों के नाम स्पष्ट रूप से लिए गए हैं, जिससे पूरे मीडिया जगत में रोष और चिंता की लहर दौड़ गई है।
इस प्रकरण को लेकर राष्ट्री य श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला इकाई अनूपपुर जिलाध्य क्ष अमित शुक्लार के नेतृत्वल में जिले के समस्त पत्रकारों की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर्र रहमान को एक ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्चस्तपरीय जांच की मांग की है। पत्रकारों का कहना है कि यह वीडियो न केवल पत्रकारिता की साख को चोट पहुंचा रहा है, बल्कि समाज में भ्रम और अविश्वास का माहौल भी बना रहा है।
पत्रकारों ने ज्ञापन में रखी यह प्रमुख मांगें
उक्तक मामले में पत्रकारों ने तथ्यात्मक जांच समिति का गठन कर वायरल वीडियो और उसमें लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच किए जाने, वीडियो की फॉरेंसिक जांच कर यह पता लगाया जाए कि उसमें किसी प्रकार की एडिटिंग या छेड़छाड़ तो नहीं की गई है के संबंध में, आरोपी अब्दुल रहमान उर्फ बल्लू से यह स्पष्ट कराया जाए कि उसने किन परिस्थितियों में यह बयान दिया है, यदि पत्रकारों के विरुद्ध कोई प्रमाण हैं तो उन्हें सार्वजनिक किया जाए, अन्यथा मानसिक उत्पीड़न से राहत दी जाए, यह भी जांच की जाए कि कहीं इस वीडियो के पीछे राजनीतिक या प्रशासनिक दबाव तो नहीं है, यदि वीडियो पुलिस हिरासत के दौरान बनाया गया है, तो उसके लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारी की पहचान कर जवाबदेही तय की जाए, अगर यह वीडियो कोतमा थाना से लीक हुआ है, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई किये जाने तथा मामले की सच्चाकई सामने लाने के लिए पुलिस द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी किये जाने की मांग की गई है।
रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर



