Skip to main content

Aaj Tak24x7

प्रधानमंत्री नल जल योजना की ठेकेदार एवं सम्बन्धित अधिकारीयों द्वारा उड़ाई जा रही धज्जियाँ।

रिपोर्टर – गोविंद गिरी

एक करोड़ छत्तीस हजार की नलजल योजना होने के बाद भी बूँद बूँद को तरस रहे ग्रामीण।
ढीमरखेड़ा- कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंतर्वेद पहुंच कर यहां आयोजित लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम में 102 ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत और एसडीएम निधि सिंह गोहल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी और विकासखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
लोक जनसुनवाई मे ग्राम पंचायत पिंडरई की शिकायत सामने आयी जिसमे सरकार ने पहले हर घर नल-जल योजना का अनावरण किया था। जिसके तहत प्रदेश के हर घर में नल लगाकर पानी पहुंचाने की सफल योजना तैयार की गई थी। लेकिन ग्राम पिंडरई तहसील ढीमरखेड़ा जिला कटनी में सरकार द्वारा संचालित योजना “नल-जल योजना” में ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों ने भ्रष्टाचार करके और लीपापोती करके नल-जल योजना के तहत एक टंकी के निर्माण के लिए सरकार से लगभग 1.36 करोड़ रुपये स्वीकृत करवा लिए। जो गांव के हित में हर घर में पानी पहुंचाने के लिए था। कि ठेकेदारों और विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से नल-जल योजना के तहत नई लाइन बिछाने के बजाय पुरानी जर्जर लाइनों की मरम्मत करके नल-जल योजना शुरू कर दी गई, जो कुछ ही समय में बेकार हो गई। जगह-जगह रुकावटें और टूटी हुई पाइपों के कारण समस्याएं पैदा होने लगीं। और जहां सरकार को हर घर में पानी पहुंचाना था, वहां पानी ही नहीं पहुंच रहा है। इसके साथ ही हर घर में नए कनेक्शन लगाए जाने थे, लेकिन गांव के आधे घरों में कनेक्शन देने का काम पूरा नहीं हो पाया है। हर घर में पानी मिलना तो दूर की बात है, ग्रामीण इस भीषण गर्मी में पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। गांव में लगे ट्यूबवेल गर्मी के कारण सूख चुके हैं। हर घर नल जल योजना ग्रामीणों की राहत के लिए थी, लेकिन ठेकेदारों और अधिकारियों ने भ्रष्टाचार कर निर्माण कार्य में लीपापोती कर सारा पैसा हड़प लिया और काम अधूरा छोड़ दिया। जिसके कारण ग्रामीण इस भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in